Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

‘दु:ख होता है… … ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं’, चिराग पासवान का नीतीश सरकार पर हमला

चिराग पासवान ने शनिवार को एक बार फिर कानून व्यवस्था को लेकर अपनी ही नीतीश कुमार की सरकार पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने बिहार पुलिस और प्रशासन को निकम्मा बताया. वो यहीं नहीं रूके चिराग ने ये भी कहा कि “दुख होता है कि ऐसी सरकार को समर्थन कर रहा हूं, जहां अपराध बेलगाम है.” दरअसल गया में हुए महिला अभ्यर्थी के साथ दुष्कर्म पर चिराग पासवान का गुस्सा फूटा गया और उन्होंने पुलिस प्रशासन को निकम्मा बता दिया.

चिराग पासवान ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “बिहार में एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं की झड़ी लग गई है और प्रशासन पूरी तरह से अपराधियों के आगे नतमस्तक दिख रहा है. अब ऐसा लग रहा है कि प्रशासन इन घटनाओं को रोकने में पूरी तरह विफल रहा है. अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले दिनों में राज्य के लिए बेहद भयावह स्थिति पैदा हो जाएगी.”

विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर चिराग पासवान ने कहा कि, “अगर हम यह मान भी लें कि ये घटनाएं सरकार को बदनाम करने की साजिश के तहत की जा रही हैं, तब भी ज़िम्मेदारी प्रशासन की ही है.”

बता दें कि बिहार में बढ़ते क्राइम को लेकर इस समय चिराग पासवान मुखर हैं. वो एक नहीं कईबार पुलिस और सरकार पर सवाल खड़े चुके हैं. उन्होंने पहले भी कहा है कि बिहार में पुलिस की जिम्मेदारी क्या है? समझ ही नहीं आता. चुनावी साल में बढ़ रहे अपराध से लोग परेशान हैं और इससे सरकार की छवि खराब हो रही है.

Related posts

एनसीपी के पूर्व पार्षद आन्देकर की गोली मार कर हत्या

Jansamvad Express Digital

कानपुर से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस के 25 डिब्बे पटरी से उतरे:रेलमंत्री ने कहा- भारी चीज से टकराकर उतरी, सबूत सुरक्षित; IB जांच कर रही

नालंदा एलिवेशन कंपनी को बड़ा झटका , लीज न भरने पर जिला प्रशासन ने किया अनुबंध निरस्त

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment