Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयव्यवसाय

IT और बैंकिंग शेयर्स फिसले : सेंसेक्स में 100 अंक गिरावट

शेयर बाजार ने आज यानी 25 सितंबर को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 100 अंक की गिरावट के साथ 84,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 50 अंक की गिरावट है, ये 25,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

IT, बैंकिंग और FMCG शेयर्स में गिरावट है। वही मेटल और एनर्जी शेयर्स में तेजी देखने को मिल रही है। इससे पहले कल यानी 24 सितंबर को शेयर बाजार ने लगातार चौथे कारोबारी दिन अपना ऑल टाइम हाई बनाया था।

कल बाजार ने बनाया था ऑल टाइम हाई

इससे पहले कल यानी 24 सितंबर को शेयर बाजार ने लगातार चौथे कारोबारी दिन ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 85,163 और निफ्टी ने 26,011 का स्तर छुआ। हालांकि इसके बाद मार्केट नीचे आया और सेंसेक्स 14 अंक की गिरावट के साथ 84,914 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में सिर्फ 1 अंक की तेजी रही, ये 25,940 के स्तर पर बंद हुआ।

Related posts

सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा पर चेन्नई पहुंचे

भाजपा के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के लिए भरे मंच से आपत्तिजनक शब्दों का किया उपयोग

Jansamvad Express Digital

अल्लू अर्जुन को चिकड़पल्ली पुलिस का नोटिस आज होगी पूछताछ : अल्लू अर्जुन होंगे थाने पेश

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment