Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

महबूबा मुफ़्ती का दावा PDP के बिना जम्मू कश्मीर में किसी की सरकार बनना संभव नहीं

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अगली सरकार धर्मनिरपेक्ष होगी। हमारी पार्टी के समर्थन के बिना यहां कोई सरकार नहीं बनेगी। पहले फेज के चुनाव में PDP नंबर एक पार्टी के तौर पर उभरी है।

महबूबा ने मंगलवार को जम्मू की बाहु विधानसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी वरिंदर सिंह के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि जब नेशनल कॉन्फ्रेंस ने पाकिस्तान में शामिल होने की बात की थी, तो मुफ्ती मोहम्मद सईद ही थे जिन्होंने कश्मीर में भारतीय झंडे को ऊंचा किया था।

महबूबा ने कहा- क्या बीजेपी भूल गई कि राम माधव ने दो महीने तक हमारे दरवाजे खटखटाए, हमारे साथ सरकार बनाने के लिए कहा और कहा कि हम कोई भी शर्त रख सकते हैं। हमने उन शर्तों पर सरकार बनाई।

महबूबा ने कहा कि चुनाव जम्मू-कश्मीर के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण हैं और उन्होंने लोगों से सावधानी से मतदान करने की बात कही।

Related posts

जमीन की धोखाधड़ी से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा : घंटो प्रयास के बाद प्रशासन ने मना कर उतारा

Jansamvad Express Digital

आज से चैत्र नवरात्रि की हुई शुरुवात , मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सतना के माता मंदिर में किये दर्शन

पिछले एक साल से कचरा वाहन पड़ा कचरे में,,,,, ग्राम पंचायत कुलाला में कचरा वाहन एक साल से पड़ा बंद,,, ग्राम पंचायत सरपंच सचिव की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल

Leave a Comment