Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

प्रदेश की राजनेतिक नियुक्ति में चौरई से पूर्व विधायक रमेश दुबे को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

चौरई। मध्यप्रदेश में लंबे समय से प्रतीक्षित निगम-मंडल और आयोगों में नियुक्तियों की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। भाजपा संगठन को दिल्ली से मंजूरी मिल चुकी है और संभावित नामों की सूची भी लगभग तैयार हो चुकी है। इस सूची में चौरई से पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे का नाम भी प्रमुखता से सामने आया है। हालाकि इन नियुक्ति को लेकर पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना का नाम भी चर्चाओं में था जो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

सूत्रों के अनुसार, दुबे के साथ-साथ पूर्व संगठन मंत्री हेमंत रावत, भगवंत भदौरिया, यशपाल सिंह सिसोदिया और अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम भी सूची में शामिल हैं। भाजपा नेतृत्व द्वारा क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए इन नामों पर सहमति बनी है।

बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल में स्थान से वंचित नेताओं को संगठन अब निगम-मंडल और आयोगों के जरिए जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी में है। रमेश दुबे की प्रशासनिक समझ और संगठन में लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें महत्वपूर्ण दायित्व मिल सकता है।ये एक से अधिक बार छिंदवाड़ा जिले की चौरई विधानसभा से एम एल ए रह चुके है।

भाजपा खेमे में इन संभावित नियुक्तियों को लेकर उत्साह का माहौल है। जल्द ही सूची जारी कर दी जाएगी, जिसके बाद राजनीतिक हलकों में हलचल और तेज हो सकती है।

Related posts

‘मुझे पैसे दो, मैं महारानी हूं : बीच सड़क पर भिक्षा मांगने खड़ी हो गई महारानी

Jansamvad Express Digital

इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने हुई सुनवाई: ई-रिक्शा पॉलिसी समेत कई सुझाव मिले; कोर्ट ने कहा- स्वच्छता की तरह पब्लिक अवेयरनेस कीजिए

विक्रमोत्‍सव 2023 : कालिदास अकादमी परिसर में 1 से 3 मार्च तक होगी भजन प्रतियोगिता,भजनामृत उत्सव आज से, 40 से अधिक भजन मंडलियों ने कराया पंजीयन

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment