Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

ट्रेक्टर ट्राली पलटने से 12 लोग घायल एक की हुई मौत

उज्जैन |  जिले के राघवी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को  गमी के कार्यक्रम में शामिल होने गए एक  परिवार की ट्रेक्टर ट्राली हादसे का शिकार हो गई , ट्रेक्टर ट्राली पलटने से  जिससे 12 लोग घायल हो गए और एक महिला की मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही उज्जैन कलेक्टर  नीरज कुमार सिंह जिला  अस्पताल में घायलों की स्थिति देखने के लिए पहुंच गए।

महिदपुर तहसील के ग्रा. राघवी में ट्रैक्टर ट्राली में बैठकर गमी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे लसूड़िया गांव निवासी एक परिवार के लोग हादसे का शिकार हो गए , जिसमे  एक  महिला गरजा बाई की मौत हो गई जबकि 12  लोग घायल बताए जा रहे है। 11 घायलों को उज्जैन जिला अस्पताल और एक अन्य घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक के परिवार वालों ने बताया कि  ट्रैक्टर ट्रॉली के सामने गाय आ  गई थी जिसे बचाने के चलते ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और ट्रेक्टर ट्रॉली पलट गई। घायलो का हालचाल जानने कलेक्टर नीरज कुमार सिंह,जिला अस्पताल पहुचे और घायलों के बेहतर उपचार के लिए डाक्टरों को निर्देश दिए |

Related posts

बिना अनुमति ECI मार्च पर हंगामा: राहुल-प्रियंका समेत 260 हिरासत में, आकाशवाणी भवन में 9 घंटे चला धरना

Jansamvad Express Digital

प्रेमचंद्र गुड्डू ने फिर कांग्रेस छोड़ी , आलोट से निर्दलीय प्रत्याशी केरूप में मैदान में

रणवीर दीपिका के घर आने वाला है नया मेहमान : बनने वाले है माता पिता

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page