Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsइंदौर संभागधारमध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओ से हर वर्ग का कल्याण हुआ- मंत्री दत्तीगांव

रिपोर्ट:- सचित बाहेती

बदनावर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री तथा बदनावर क्षेत्र के विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी ने यहां नगर परिषद कार्यालय में शनिवार को पत्रकार वार्ता की। जिसमे उन्होंने अपने कार्यकाल में हुए करोड़ो रूपये के विकास कार्यो का बखान किया। प्रेसवार्ता में पत्रकारों के सवालों पर मंत्री ने गौतम बंधुओ पर भी निशाना साधा।
दत्तीगांव ने कहा कि बदनावर विधानसभा क्षेत्र में पिछले 5 वर्षों में 3000 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं का क्रियान्वयन हुआ है। दत्तीगांव ने सिलसिलेवार एक- एक योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनहितेषी योजनाओं के कारण आज आम लोगों का और खासकर महिला वर्ग के जीवन स्तर में काफी सुधार हुआ है। जनता को शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ ही अन्य मूलभूत सुविधाएं प्राप्त हुई है तथा अभी भी इस दिशा में सरकार द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। यह कार्य प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने में शिवराज सरकार के योगदान तथा आर्थिक मदद के कारण संभव हो सका है। इन योजनाओं से सभी वर्ग के लोगो का कल्याण हुआ है। बदनावर क्षेत्र में भी जहां जैसी आवश्यकता थी उसे दूर किया गया है तथा अन्य कई बरसों पुरानी समस्याओं को भी हल किए जाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। ग्रेवाल मार्गो को लेकर उन्होंने कहा कि सभी सड़के नियमानुसार ही बनेगी। एक रुपए का भी भ्रष्टाचार नही होगा। सारी सड़के अच्छी बनेगी।

दत्तीगांव ने बताया की शिक्षा के क्षेत्र में भी बच्चों को निजी स्कूलों के समान बेहतर शिक्षा के लिए सीएम राइज स्कूल बदनावर तथा नागदा में बन रहे हैं। जबकि बिडवाल और केसूर में भी यह स्कूल खोलने के प्रस्ताव भेजे गए हैं। इसके अलावा पीएम की योजना के अंतर्गत कोद व सादलपुर में भी विद्यालय खोलने के लिए राशि मिलेगी। कॉलेज स्तर की पढ़ाई के लिए भी बदनावर में भवन बन चुका है। कानवन में काम चल रहा है। जबकि बिडवाल में अब जमीन आवंटन की समस्या दूर हो चुकी है। वहां भी जल्दी ही लेप्स हुई राशि वापस लेने का प्रयास किया जा रहा है। बदनावर में एक और इंडोर खेल स्टेडियम भी जल्दी ही आकार लेगा। उन्होंने जल जीवन मिशन, नर्मदा जल योजना, माही योजना तथा राजोद जल योजना का उल्लेख कर बताया कि इन योजनाओं के पूरी तरह से क्रियान्वित होने पर बदनावर क्षेत्र के साथ ही रतलाम व झाबुआ जिले के किसान भी अपनी कृषि भूमि में सिंचाई कर सकेंगे। नर्मदा योजना से तो 50 हजार हेक्टेयर भूमि में सिंचाई का लक्ष्य है। इसी प्रकार एक जिले से दूसरे जिले और गांव से गांव तक जोड़ने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में 480 किलोमीटर की सड़कें बनाई गई है। पूरी तरह सड़कें बन जाने पर आपको पता चलेगा कि पहले ग्रामीण किस बदहाली से आवागमन करते थे और आज उसमें कितना सुधार हुआ है।

उन्होंने कहा कि बदनावर नगर की बलवंती नदी की 11 करोड़ की डीपीआर बन चुकी है तथा इस राशि का गुणवत्तापूर्ण सदुपयोग हो, इस बात की निगरानी आप लोगों को भी करना होगी। सब्जी मंडी में डोम तैयार हो गए हैं तथा अनाज मंडी में भी इसके लिए प्रस्ताव भिजवाए गए हैं। ताकि किसानों एवं व्यापारियों को सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि कानवन में अस्पताल एवं टप्पा तहसील भवन बन रहा है। जबकि एसडीएम, जनपद पंचायत एवं नगर पंचायत के भवन बदनावर में बन चुके हैं।
औद्योगिक क्षेत्र भी तेजी से आकार ले रहा है

उन्होंने कहा कि बदनावर मिनी पीथमपुर बनने की ओर अग्रसर हो रहा है। औद्योगिक क्षेत्र भी तेजी से आकार ले रहा है। इसके लिए केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी का काफी सहयोग मिला है। उनके प्रयासों से देवास से बदनावर फोरलेन का काम तेजी से चल रहा है। बदनावर क्षेत्र रतलाम से भी जुड़ रहा है। जहां कॉरिडोर बन चुका है। जो सीधे दिल्ली से मुंबई जुड़ेगा। हमारे यहां खेरवास में एशिया का सबसे बड़ा सोया प्लांट बन रहा है। वही छायन में कपड़ा कारखाना स्थापित हो रहा है। सितंबर माह में यह शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि पूरे मध्यप्रदेश में एक मात्र हमारा बदनावर है। जहां पीएम मित्रा पार्क की सौगात मिली है। बदनावर के पश्चिम क्षेत्र में 1600 एकड़ में पीएम मेघा टेक्सटाइल भी आकार ले रहा है। करीब 20 बड़ी कंपनियों के निवेश प्रस्ताव मिले है। उद्योग लगने से रोजगार के साथ साथ विकास के मामले में हम तेजी से आगे बढ़ेंगे। दत्तीगांव ने इसके अलावा आवास योजना, लाडली बहना योजना, आयुष्मान कार्ड योजना, फसल बीमा, जनधन खाते, विद्युत लाइनों के विस्तार आदि का आंकड़ों सहित उल्लेख कर बताया कि इन तमाम योजनाओं का समग्र रूप से आम लोगों को लाभ मिल रहा है।

  शेखावत को बताया पार्टी का वरिष्ठ नेता
आगामी विधानसभा चुनाव के सिलसिले में भी दत्तीगांव ने जवाब दिए। कांग्रेस के प्रमुख दावेदार व धार के पूर्व विधायक बालमुकुंदसिंह गौतम को एक प्रकरण में सात साल की सजा होने के प्रश्न पर मंत्री बोले कि गौतम परिवार का पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उन्हें केस में न्यायालय से सजा हुई है। उस समय कांग्रेस के ही निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य चंदन सिंह के घर जाकर गौतम ने हमला किया था। उन्होंने कहा कि जिले की जनता आज भी कांग्रेस नेता कैलाश अग्रवाल व दिनेश मकवाना के हत्याकांड को नही भूली है। अग्रवाल की पत्नी व राघोगढ की बेटी आज भी अपने पति की हत्या से सहमी हुई है। उन्होंने कहा कि गौतम परिवार की छवि कैसी है यह पूरा जिला जानता है। कांग्रेस के शासन में भी गौतम बंधुओ पर कई प्रकरण दर्ज हुए थे। बालमुकंद गौतम का 17 साल तक गुंडा लिस्ट में नाम रहा। गुजरात मे भी इनके ऊपर प्रकरण दर्ज है। दत्तीगांव ने कहा कि राजेन्द्रसूरी बैंक से गौतम बंधुओ ने करीब 2 करोड़ का लोन ले रखा था। जो जमा नहीं किया। लोगो ने मेहनत मजदूरी करके पैसे बचाकर बैंक में जमा किए थे किंतु गौतम बंधु पैसे जमा नहीं कर पाए। उन्होंने गौतम परिवार पर आरोप लगाते हुए कहा कि 2003 में स्व जमुना देवी के चुनाव में गौतम ने भितरघात किया था। इसके अलावा 2014 के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस प्रत्याशी उमंग सिंगार के खिलाफ व कुक्षी के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी निशा सिंगार के खिलाफ भी उन्होंने काम किया था। जिसकी भी लिखित शिकायते की गई थी। पार्टी ने इन्हें नोटिस भी जारी किए थे। उन्होंने कांग्रेस से चुनौती मिलने के बारे में सवाल के जवाब में कहा कि वे किसी भी कार्य को चुनौती के रूप में लेते हैं तथा चुनाव में किसी भी प्रतिद्वंद्वी को हल्का नहीं मानते हैं। अपनी पूरी तैयारी से चुनाव लड़ते हैं। भाजपा नेता भंवरसिंह शेखावत के भाजपा अथवा कांग्रेस से चुनाव लड़ने के बारे में बताया कि वे पार्टी के वरिष्ठ नेता है। मेरे मामा लगते हैं और वृद्धावस्था में भी वे चुनाव लड़ते हैं तो यह उनका निजी मामला है।

Related posts

कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी आज , नेता प्रतिपक्ष के नाम का होगा फैसला

jansamvadexpress

लोकसभा से पहले मोदी का पसमांदा मुस्लिम पर फोकस क्यों

jansamvadexpress

अहमदाबाद प्लेन क्रेश में मरने वालो की संख्या 270 पहुंची : पूर्व सीएम रूपाणी के शव की नहीं हुई अब तक पहचान

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token