Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौर संभागधारमध्यप्रदेशराज्य

पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं संरक्षक दिलीप सिंह चौहान नगर परिषद स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

रिपोर्ट:- सचित बाहेती

बदनावर। सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप सिंह चौहान को नगर परिषद द्वारा नगर की जनता को सफाई के लिए प्रेरित करने हेतु नगर परिषद में स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पत्र कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मीना शेखर यादव द्वारा उन्हे दिया गया।
चौहान ने बताया कि बदनावर नगर को स्वच्छता में नंबर वन लाना हमारा मुख्य उद्देश्य है इसको लेकर सोमवार को बैजनाथ महादेव मंदिर से नगर में स्वच्छता के लिए जन जागरण यात्रा रैली निकाली जाएगी जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव रैली को हरी झंडी दिखाकर शुरुआत करेंगे। जोकि नगर में प्रमुख मार्गो सै घूमते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगी यह रैली सुबह 9 से शुरू होगा।

चौहान ने बताया कि साफ-सफाई न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छी है, बल्कि यह एक समृद्ध और प्रगतिशील नगर बनाने में भी मदद करती है। लोगों से कचरा फैलाने की बजाय सही तरीके से उसे संग्रह करने का अनुरोध करेंगे। पौधरोपण के महत्व के साथ-साथ, जनता को पौधरोपण के लिए समर्पित कार्यक्रमों में भाग लेने की प्रेरणा देंगे। चौहान ने आज बैजनाथ महादेव मंदिर से निकलने वाली रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।

इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, नगर परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पवार, सीएमओ मनोज कुमार मौर्य, प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्निहोत्री, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधी कुलदीप सिंह पिपली पाड़ा, पार्षद जीतेंद्र शर्मा, संतोष चौहान, पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रदीप पवार, विनय पाटीदार, मनीष शर्मा, गोपाल पाटीदार, अनूप जायसवाल, सचित बाहेंती सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

10 राज्यों में बनने वाली इंडस्ट्रियल सिटी को मोदी केबिनेट से मिली मंजूरी : लाखो लोगो को मिलेगा रोजगार

इंदौर ट्राफी खेलने आए क्रिकेट खिलाडियों ने किये महाकाल दर्शन: भस्म आरती में हुए शामिल

Jansamvad Express Digital

इंदौर निगम परिषद में भाजपा के शासन के 25 साल पूरे : आज मनाया जाएगा उत्साह सीएम होंगे ऑनलाइन शामिल

Leave a Comment