Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

पार्षद अनवर कादरी ने जिला कोर्ट में किया सरेंडर: लंबे समय से चल रहा था फरार

इंदौर || तीन माह से फरार चल रहे लव जिहाद फंडिंग मामले के आरोपी पार्षद अनवर कादरी शुक्रवार को जिला कोर्ट में पेश हुआ। इस दौरान उसने अपनी दाढ़ी-मूंछ कटवाई हुई थी। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह नेपाल कैसे गया, वहां कहां-कहां रुका और क्यों उसने अपना हुलिया बदल लिया। इसके अलावा, पुलिस ने यह भी पता लगाया कि वह कैसे कोर्ट तक पहुंचा। पुलिस अब उन रास्तों की भी वेरिफिकेशन करेगी, जिनसे कादरी नेपाल गया था। आज पुलिस उससे कई अहम सवालों पर पूछताछ करेगी।

बता दें कि अनवर कादरी पर 40,000 रुपए का इनाम घोषित था, पुलिस को उसके 3 सितंबर तक के रिमांड का आदेश मिला है।

चेन्नई से केरल के एर्नाकुलम होते हुए ट्रेन से सिक्किम के सिलिगुड़ी पहुंचा। वहां से दार्जलिंग गया और कुछ दिन रुकने के बाद वापस सिलिगुड़ी आया। उसे पता चला कि नेपाल पास में है और वहां पुलिस उसे नहीं पकड़ पाएगी, इसलिए वह सिलिगुड़ी से नेपाल भाग गया।

Related posts

नाले के पानी से सब्जियों की सिंचाई रोकी : करमेता  , रेगवां और कचनारी के खेतों से किए गए पंप जब्त

Jansamvad Express Digital

अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुने जाने के लिए वोटिंग: कमला हैरिस की जीत तय

Jansamvad Express Digital

महाशिवरात्रि पर अधिकतम एक घंटे में दर्शन होंगे, जिला प्रशासन, पुलिस एवं मन्दिर प्रबंध समिति ने की व्यापक व्यवस्थाएं

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment