Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

होटल में ठहरे श्रधालुओ के साथ बन्दुक और चाकू की नोक पर लूट,महाकाल दर्शन करने आए थे श्रधालू

उज्जैन। शहर मे बाबा महाकाल के दर्शन को बढ़ते श्रद्धालू ऑटो,होटल वालो की लूट का शिकार तो आये दिन होते थे लेकिन अब हथियारों की नोक पर लूट जैसी घटनायें होने लगी हैँ। आज अल सुबह ऐसी एक घटना हुई जिसमे एक होटल के कमरों मे रुके 2 परिवारों को कट्टे और चाकू की नोक पर लूट लिया गया।

पुलिस के अनुसार दिल्ली और विदिशा के 2 परिवारों के साथ यह घटना हुई। होटल के रूम नंबर 101 और 205 में रुके श्रद्धालुओं को चाकू और कट्टा अड़ाकर लूटा गया है । दिल्ली से आए श्रद्धालु के अनुसार सुबह 4 बजे किसी ने दरवाजा खटकाया और दरवाजा खुलते ही मुंह पर कपड़ा बांधे और हाथ में हथियार लिए युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। श्रद्धालु ने कहा एक सोने की चैन एक अंगूठी और कुल 19 हजार रुपए नगद लेकर चले गए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही। ऐसी घटना होना शहर के लिए शर्मनाक है।

दरअसल उज्जैन के थाना महाकाल क्षेत्र में लूट का एक मामला सामने आया है । घटना इंदौर गेट पर स्थित होटल कलश की बताई जा रही है। सीएसपी ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि होटल पर दो अलग-अलग रूम में एक दिल्ली और दूसरी विदिशा के फैमिली ठहरी हुई थी। कुछ बदमाश होटल में आए और मैनेजर को कट्टा अड़ा कर रूम खुलवाया। रूम में ठहरे यात्रियों को चाकू व कट्टा दिखाकर सोने के आभूषण व नगद राशि लूट ली। बताया जा रहा है कि करीब नगद ₹20000 की लूट हुई है। मामले में पुलिस ने यात्रियों के बयान दर्ज कर साइबर टीम की मदद और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। खास बात तो यह है कि जो यात्री होटल में ठहरे थे वह बाबा महाकाल के दर्शन करने आए थे। नकाबपोश आरोपियों की संख्या तीन बताई जा रही है।

Related posts

ईरान ने अमेरिका के 2 फाइटर जेट्स मार गिराए: साथ ही 2 रेस्क्यू हेलिकॉप्टर पर किया अटैक

jansamvadexpress

आर्टिकल 370 हटाना सही था या नहीं, सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

jansamvadexpress

भोपाल में पानी का आधा कोटा पूरा: बड़ा तालाब सिर्फ 3.80 फीट खाली:पानी का लेवल 1663 फीट टच

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token