Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गी का एक्स अकाउंट हेक , शिकायत के बाद हुआ रिस्टोर

इंदौर | देश में सायबर अटेक के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे है जिस पर अब तक कोई कठोर कदम क़ानूनी तोर पर नहीं उठाया जा सका है , हालही में सायबर हेकिंग का मामला  सामने आया है ये मामला  मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और इंदौर-1 से विधायक कैलाश विजयवर्गीय से जुड़ा हुआ है , विजयवर्गी  का X (ट्वीटर) अकाउंट बुधवार रात हैक कर लिया गया। शिकायत के बाद इसे रिस्टोर किया गया है। इस दौरान हॉकी इंडिया समेत कई अकाउंट और भी हैक हुए थे। कुछ देर बाद ही सभी अकाउंट रिस्टोर हो गए।

हैकर्स ने विजयवर्गीय का अकाउंट हैक करने के बाद क्रिप्टोकरेंसी का प्रमोशन किया। 18 सितंबर की रात करीब 11.30 बजे जो अकाउंट हैक हुए, उनमें दुनिया के गोल ब्राजील, हैदराबाद मेट्रो, सैंटा क्रूज काउंटी आदि प्रमुख अकाउंट्स शामिल हैं। इसी तरह 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक्स अकाउंट भी हैक हो चुका है।

अकाउंट हैक करने के बाद मैसेज भी लिखा

हैकर्स ने क्रिप्टोकरेंसी की एक लिंक पोस्ट की। पोस्ट में लिखा – यह अकाउंट हैक हो चुका है। हम जिस भी अकाउंट को हैक करते हैं, उस पर एक टोकन एड्रेस पब्लिश करते हैं और साथ में प्रॉफिट कमाते हैं।

पोस्ट में अंग्रेजी में यह लिखा गया

THIS IS HACKED ACCOUNT!! INTRODUCING SHACKED ON SOLANA. on each account we hack we publish the token address so we pump it and make profits together

CA: 9ydCjcbvD4ugNjBufjn1jeU9U1pPNiUMRbwFTj7UzgTi. BUY NOW!

Related posts

मध्य प्रदेश नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ के आव्हान पर चलाया हस्ताक्षर अभियान

jansamvadexpress

उज्जैन में अमित शाह की आमसभा , राज्य से ज्यादा केंद्र के कामो का बखान , शिवराज से ज्यादा कमलनाथ ,दिग्विजय और राहुल सोनिया के नाम का जिक्र

jansamvadexpress

भारत लगातार तीसरी बार करेगा स्क्वैश विश्व कप की मेज़बानी

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token