Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

राष्ट्रपति ने किया सफाई मित्रों का सम्मान; सिक्स लेन का भूमि पूजन भी किया,महाकाल दर्शन के पश्चात् होंगी इंदौर रवाना

उज्जैन | देश की 15 वी राष्ट्रपति माननीय द्रोपदी मुर्मू आज उज्जैन आई हुई है सुबह 9 बजकर 45 मिनिट पर उनका हेलिकोप्टर नागझिरी पुलिस लाइन स्थित हेलीपेड पर पहुंचा जहा मुख्यमंत्री डॉ मोहा यादव ,उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ,प्रभारी मंत्री गोपाल टेटवाल ,विधायक अनिल जैन सांसद अनिल फिरोजिया और आईजी एसपी कलेक्टर ने स्वागत किया |

हेलीपेड से राष्ट्रपति का काफिला होटल रुद्राक्ष पहुंचा जहा पर इंदौर उज्जैन सिक्स लेन रोड का वर्चुअल भूमिपूजन किया वही इसी के साथ उज्जैन के सफाई मित्रो का भी सम्मान किया गया  |

राष्ट्रपति ने मंच से इन सफाई मित्रों को किया सम्मानित

राष्ट्रपति के सफाई मित्र सम्मामं समारोह में पांच सफाई मित्रो का चयन किया गया था जिसमे शहर के पांच अलग अलग वार्ड के सफाई मित्रो का चयन किया गया इसमें अनीता चावरे, वार्ड 38, जोन 5 किरण खोड़े, वार्ड 14, जोन 2 शोभा घावरी, वार्ड 33, जोन 3 रश्मि टांकले, वार्ड 13, जोन 1 गोपाल खरे, वार्ड 47, जोन 6 के नाम शामिल किये गए जिन्हें मंच सम्मानित किया गया |

मुख्यमंत्री ने महाकाल लोक का प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया

राष्ट्रपति ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रेसीडेंट को महाकाल लोक का प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।

 

इन्होने ये कहा 

उज्जैन में सफाई मित्र सम्मेलन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि महाकाल की नगरी उज्जैन में सदियों से संस्कृति और सभ्यता की परंपरा निरंतर अस्तित्व में बनी हुई है। उज्जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार का केंद्र भी रहा है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश ने स्वच्छ भारत अभियान में देशभर में दूसरा स्थान पाया है। इंदौर सात बार से देशभर में सबसे स्वच्छ शहर बना हुआ है। सबसे स्वच्छ राजधानी का गौरव भी भोपाल को मिला है।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा- उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन हाईवे से आध्यात्मिक-सांस्कृतिक नगरी उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। यह हाइवे इलाके का पर्यटन, सामाजिक और धार्मिक विकास भी करेगा।

कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मू ने पांच सफाई मित्रों को सम्मानित किया। इसके बाद राष्ट्रपति ने उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन हाईवे का वर्चुअल भूमि पूजन किया।

Related posts

विक्रमोत्सव 2025 :एक महत्वपूर्ण वैचारिक समागम , मुख्यमंत्री डॉ यादव और मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सुरेश होंगे शामिल

जबरन महाकाल मंदिर के गर्भगृह में घुसा था भाजपा विधायक गोलू शुक्ल और उसका बेटा : महाकाल मंदिर समिति ने किया स्पस्ट नहीं थी अनुमति

Jansamvad Express Digital

108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment