Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

जिला अस्पताल में नर्स करवा रही सफाई कर्मी से काम ,CMHO ने नर्स को किया निलंबित

उज्जैन | मध्यप्रदेश के  उज्जैन जिले  के जिला चिकित्सालय में सफाईकर्मी द्वारा एक मरीज को बोतल और इंजेक्शन लगाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो वही पर मोजूद एक मरीज के द्वारा बनाकर  वायरल किया गया । वीडियो में सफाईकर्मी एक युवती को इंजेक्शन लगा रही है उसी वक़्त पास में ही एक नर्स भी खड़ी है , वीडियो वायरल होने के बाद सीएमएचओ ने घटना की जांच के आदेश देते हुए फिलहाल नर्स को निलंबित कर दिया है।

उज्जैन के सिविल अस्पताल में मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाला वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक सफाईकर्मी महिला मरीज को इंजेक्शन और बोतल लगा रही है। शंकरपुर की रहने वाली 20 वर्षीय युवती प्रितिका नवाड़े को टायफाईड होने के बाद गुरुवार रात उसके पेट में दर्द हो रहा था। इसको लेकर उसके परिवार वाले युवती को जिला चिकित्सालय ले आए। रात को युवती को डीवीडी वार्ड में भर्ती करा दिया गया। दर्द उठा तो नर्स ममता इंजेक्शन लेकर आई।

इस दौरान वहीं पास में खड़ी सफाईकर्मी दीपमाला ने पहले एक अन्य मरीज को बोतल लगाई उसके बाद प्रीतिका को इंजेक्शन लगा दिया। हैरत की बात ये है की ये सब कुछ नर्स और अन्य स्टाफ के सामने हुआ। इस घटना का वीडियो अन्य भर्ती मरीज ने बनाकर वायरल कर दिया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सीएमएचओ दीपक पिप्पल ने कहा कि घटना की जांच के लिए कहा है। नर्स को कारण बताओं नोटिस जारी कर निलंबित कर दिया है।

Related posts

सुल्तानपुर एनकाउंटर पर सियासत तेज, ‘अपराध, अपराधी और जाति के नाम पर जबरदस्ती की राजनीति’; योगी और अखिलेश पर मायावती का हमला

jansamvadexpress

होटल में श्रद्धालु के साथ लूट करने वाले बदमाश लगे पुलिस के हाथ , घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुची पुलिस

jansamvadexpress

भारत दौरे पर आए क्रोएशिया के प्रधानमंत्री ने परिवार सहित किया ताजमहल का भ्रमण

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token