Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

उज्जैन में देर रात से झमाझम बारिश , शिप्रा नदी उफान पर , स्कुल की छुट्टी घोषित

उज्जैन |   मध्यप्रदेश के कई जिलो में आज बारिश को लेकर अलर्ट घोषित है , इंदौर उज्जैन रतलाम में बारिश को लेकर जिला प्रशासन ने स्कुलो की छुट्टी घोषित कर दी है , वही  उज्जैन में शुक्रवार शाम से लगातार हो रही तेज बारिश के बाद शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए ,शिप्रा नदी का जल स्तर बढ़ने से रामघाट के कई मंदिर डूब गए ,वही बड़नगर रोड स्थित बड़े पुल से करीब 2 फ़ीट नीचे पानी बह रहा है। बारिश को देखते हुए कलेक्टर ने शनिवार को सभी शासकीय और निजी स्कूलों और आंगनवाड़ी का अवकाश घोषित किया है।

उज्जैन में शुक्रवार शाम 5 बजे से शुरू हुई बारिश रातभर होती रही ,वेधशाला से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बीती रात उज्जैन में 4.64 इंच बारिश हुई है। इधर जिले में हो रही बारिश से शहर के कई निचले इलाकों में पानी भरा गया। जिसमें एटलस चौराहा,केडी गेट,एकता नगर, शांति नगर, गणगौर दरवाजा ,दशहरा मैदान जैसे क्षेत्र में भरी जल भराव रहा। तेज बारिश के बाद शिप्रा नदी का जल स्तर बढ़ने से छोटे पुल के आसपास के इलाके में बनी कई धर्मशाला में पानी घुस गया। लगातार बढ़ रहे पानी को देखते हुए कई रेस्टोरेंट दुकानें और गोदाम को खाली कर दिये गए। शिप्रा नदी के राम घाट पर भी यही हाल रहा ,आम लोगों की आवाजाही को बंद कर दिया गया है। बेरिकेटिंग कर नदी से सभी को दूर रखा जा रहा है।

कलेक्टर ने स्कूलों की छुट्टी घोषित की –

बीती रात से हो रही लगातार भारी बारिश के कारण जिले के सभी स्कूलों में नर्सरी से 12 कक्षा तक के लिए शनिवार को सभी शासकीय और निजी स्कूलों और आंगनवाड़ी का अवकाश घोषित किया है। दरअसल शुक्रवार शाम से हो रही बारिश शनिवार सुबह तक रुकी नहीं है। वहीं उज्जैन जिले में मौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Related posts

21 सेवानिवृत्त न्यायाधीशों ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डिप्टी चंद्रचूड़ को पत्र लिखा

Jansamvad Express Digital

बाबा महाकाल की सावन माह की दूसरी सवारी का सीधा प्रसारण देखे जनसंवाद एक्सप्रेस पर

Jansamvad Express Digital

केदारनाथ से 228 किलो सोना गायब होने का आरोप: मंदिर समिति अध्यक्ष बोले सबूत है तो कोर्ट जाए शंकराचार्य

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page