Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

नदीम जावेद पहुंचे उज्जैन : जिला अध्यक्ष के चयन के लिए आज करेंगे कार्यकर्ताओ के साथ मीटिंग

उज्जैन ||  मध्यप्रदेश में  कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत शहर और जिले के अध्यक्षों का चयन करेगी  शनिवार को उज्जैन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक नदीम जावेद जिला ग्रामीण कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल पटेल ने बताया कि 12 जून को अहमदाबाद में विमान हादसे के कारण कांग्रेस द्वारा समस्त बैठकें, आयोजन निरस्त कर दिए थे। संगठन सृजन अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन क्षीरसागर पर 13 जून को होने वाली बैठक को भी निरस्त कर दिया गया था। यह बैठक शनिवार को दोपहर 12 बजे कांग्रेस कार्यालय पर होगी।

जिसमें नदीम जावेद कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और संबोधित करेंगे। इसी के साथ प्रदेश कांग्रेस के जिला प्रभारी चंदरसिंह सोंधिया, मध्य प्रदेश कांग्रेस के पर्यवेक्षक के रूप में प्रताप भानु शर्मा, विधायक भैरू सिंह बापू सुसनेर भी उपस्थित रहेंगे।

बैठक में कांग्रेस कमेटी के जिला पदाधिकारी, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, जिला समन्वय समिति, अ. भा. एवं प्रदेश कांग्रेस डेलीगेट्स, मोर्चा संगठन के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस अवसर पर सभी जिले ग्रामीण के कांग्रेस के कार्यकर्ता को उपस्थित होने को कहा गया है।

Related posts

AAP LEADAR MANISH SISODIYA UPDATE : मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी पर विपक्षीय दलो ने मोदी सरकार पर खुल कर किया प्रहार

jansamvadexpress

प्रधानमंत्री के शपथ समारोह में शामिल होने पहुच रहे कई देश ने प्रधानमंत्री राष्ट्रपति , शेख हसीना ने की वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवानी से मुलाकात

jansamvadexpress

तमिलनाडु में उदयनिधि द्वारा सनातन धर्म के खिलाफ दिए बयान को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता ने कांग्रेस नेता सोनिया गाँधी का पुतला फूंका

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token