Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

हादसे के दो दिन बाद भी नहीं थम रहा लोगो का आक्रोश , दमकल वाहन ने छ: लोगो को रोंदा , तीन की मौत : वाहन चालक गिरफ्तार : क्षेत्र के लोगो में दिख रहा आक्रोश

  • बड़नगर फायर ब्रिगेड की लापरवाही ने ली तीन मासूमों की जान
  • हादसे में अन्य  तीन  लोग  घायल 
  • जिम्मेदार कौन CMO कहां हैं
  • बड़नगर की जनता पूछ रही है जवाब
  • मासूमों की मौत पर गरमाया मामला

उज्जैन ,बडनगर ( विजय नीमा ) ||  नगर पालिका बड़नगर की फायर ब्रिगेड वाहन ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए  गुरुवार को नयापुरा बाईपास क्षेत्र में 6 राहगीरो को रौंद दिया। इस दिल दहला देने वाले हादसे में तीन मासूमों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक बनी हुई है वही नगर पालिका मुख्य अधिकारी मंसाराम निगवाल घटना का पता लगने के बाद  ना  तो मोके पर पहुचे और ना ही घायलों से मिलने हॉस्पिटल,  बल्कि अपने  ऑफिस में ही आराम फरमाते रहे नगरवासी भी इसको लेकर काफी नाराजगी व्यक्त कर रहे|

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फायर ब्रिगेड का वाहन अत्यधिक तेज गति से आ रहा था और चालक नशे की हालत में था। वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े लोगों पर चढ़ गया। स्थानीय नागरिकों द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद चालक को हिरासत में ले लिया गया।

प्रशासनिक जिम्मेदारी पर सवाल CMO मंसाराम की लापरवाही से गई तीन मासूमों की जान — अब कौन देगा जवाब?

घटना के बाद प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे, किंतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी मंसाराम न तो घटनास्थल पर पहुंचे और न ही अस्पताल में पीड़ितों से मिलने आए। इससे आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के बीच रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यदि फायर ब्रिगेड कर्मचारी नशे में था, तो उसके विरुद्ध पहले ही कार्रवाई क्यों नहीं की गई? सवाल यह भी उठ रहा है कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा ऐसे कर्मचारियों की नियमित जांच क्यों नहीं की जाती?

हिरासत में लिया गया वाहन चालक 

एसडीएम ने मीडिया से चर्चा में बताया कि, “प्रारंभिक तौर पर वाहन चालक को हिरासत में लिया गया है और उस पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष से चर्चा कर मुख्य नगर पालिका अधिकारी के विरुद्ध भी उचित निर्णय लिया जाएगा।” नगर पालिका अध्यक्ष का कहना मनावता के नाते नगर पालिका cmo को हॉस्पिटल आना चाहिए था

हादसे के बाद जनता में आक्रोश बढ़ा

घटना के बाद से ही बड़नगर में नागरिकों में आक्रोश है। मृतकों के परिजनों ने प्रशासन के प्रति नाराज़गी जताई है और मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निलंबित करने की मांग की है। उनका कहना है कि जिम्मेदारी केवल ड्राइवर की नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की है।

 

Related posts

दिल्ली में एयर क्वालिटी को लेकर फिर खड़े हुए सवाल , आज दिल्ली सरकार करेगी बैठक

Jansamvad Express Digital

देश में सबसे पहले महाकाल मंदिर में मनाई होली:भस्मारती में उड़ा हर्बल गुलाल, चंद्र ग्रहण के कारण बदला भोग का नियम; खुले रहेंगे पट

Paris Olympics: एथलेटिक्स में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने नीरज, भाला फेंक में जीता रजत

Leave a Comment