Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

पतंजलि विज्ञापन केस- सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

पतंजलि विज्ञापन केस में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव, बालकृष्ण और अन्य के खिलाफ अवमानना याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट ने दोनों को व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट दी है।

भ्रामक विज्ञापन के मामले में 23 अप्रैल की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि IMA को अपने डॉक्टरों पर भी विचार करना चाहिए, जो अक्सर मरीजों को महंगी और गैर-जरूरी दवाइयां लिख देते हैं। अगर आप एक उंगली किसी की ओर उठाते हैं, तो चार उंगलियां आपकी ओर भी उठती हैं।

कोर्ट की टिप्पणी को IMA प्रेसिडेंट डॉ. आरवी अशोकन ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया था। डॉ. अशोकन ने कहा था- सुप्रीम कोर्ट के अस्पष्ट बयानों ने प्राइवेट डॉक्टरों का मनोबल कम किया है। कोर्ट ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई थी और उन्हें नोटिस जारी कर 14 मई तक जवाब मांगा था।

Related posts

होलकर साइंस कालेज में छात्रों का हंगामा : शिक्षको को बनाया बंधक , कलेक्टर आशीष सिंह ने दिए जाँच के आदेश

jansamvadexpress

रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेने प्रभावित

jansamvadexpress

सावन का दूसरा सोमवार आज बाबा महाकाल की भस्म आरती में में उमड़ा दर्शन लाभ: शाम को निकलेगी बाबा की दूसरी सवारी

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token