Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में 135 KM/PH की रफ्तार से तूफान रेमल का लैंडफॉल

कोलकत्ता |  खतरनाक चक्रवाती तूफान रेमल रविवार रात 8.30 बजे पश्चिम बंगाल के कैनिंग और बांग्लादेश के मोंगला में 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लैंडफॉल हुआ।

इस दौरान तटीय इलाकों उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मेदिनीपुर, दीघा, काकद्वीप, जयनगर, कोलकाता, हुगली और हावड़ा में 60KMPH की रफ्तार से हवाएं चली और बारिश हुईं।

राजधानी कोलकाता में 100 से ज्यादा पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। सड़कों पर पानी भर गया। कोलकाता में घर की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

कोलकाता के सुभाष चंद्र बोस एयरपोर्ट पर 21 घंटे बाद फ्लाइट सर्विस दोबारा शुरू हो गई है। तूफान से पहले रविवार को इसे बंद किया गया था। 394 फ्लाइट्स कैंसिल हुई थीं।

कोलकाता में रविवार सुबह 8.30 बजे और सोमवार सुबह 5.30 बजे के बीच 146 मिमी बारिश दर्ज की गई। हल्दिया में 110 मिमी, तामलुक में 70 मिमी और निमिथ में 70 मिमी बारिश हुई।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज G20 की वर्चुअल समिट की अध्यक्षता करेंगे

jansamvadexpress

भाजपा नेता प्रकाश यादव पर जानलेवा हमला, रिटायर्ड फौजी ने मारी गोली

jansamvadexpress

मुख्यमंत्री ने शिप्रा नदी के दत्त अखाड़ा घाट पहुंचकर सूर्य देव को दिया अर्ध्य,विक्रम नव वर्ष आरंभ पर प्रदेश वासियों को दी शुभ कामनाएं

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token