Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने शिप्रा नदी के दत्त अखाड़ा घाट पहुंचकर सूर्य देव को दिया अर्ध्य,विक्रम नव वर्ष आरंभ पर प्रदेश वासियों को दी शुभ कामनाएं

उज्जैन ||  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव देर रात को अपने गृह नगर उज्जैन पहुंचे। आज सुबह वे शिप्रा नदी के दत्त अखाड़ा घाट पहुंचे यहां उन्होंने सूर्य देव को अर्ध्य देकर पूजन पाठ किया। मुख्यमंत्री ने भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम नव वर्ष 2082 के आरंभ पर विक्रम ध्वज और गुडी का पूजन किया | इसके साथ मे उन्होंने प्रदेश वासियों, देश वासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी।


मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि जहां एक और राम मंदिर की स्थापना हुई है तो वहीं दूसरी ओर अब रामनवमी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका जाएंगे। वही मुख्यमंत्री आज महाराजवाड़ा हेरिटेज होटल का लोकार्पण भी करेंगे। उन्होंने इस होटल की खासियत बताते हुए कहा कि यहां के प्रत्येक कक्ष को राजसी अंदाज में बनाया गया है और प्रत्येक कक्ष का नाम उज्जैन के राजा महाराजाओं के नाम पर रखे गए हैं ।

Related posts

उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और हिमाचल में घने कोहरे के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Jansamvad Express Digital

केंद्र सरकार ने बजट सत्र से पहले किया प्रशासनिक फेर बदल : 1992 बैच के IAS अरुणीश चावला बने राजस्व सचिव 

Jansamvad Express Digital

एअर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी : तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित:जाँच जारी

Leave a Comment