Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

पीएम मोदी ने भावनगर में ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम में किया कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

गुजरात || प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावनगर में ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम में 34 हजार 200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में 7 हजार 800 करोड़ रुपये से अधिक की प्रमुख समुद्री परियोजनाएँ शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने बंदरगाह और जहाजरानी मंत्रालय के 66 हजार करोड़ रुपये के 21 समझौता ज्ञापनों का भी वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया।

इस अवसर पर बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में बंदरगाह आधारित विकास के साथ भारत के समुद्री क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि बंदरगाहों की क्षमता दोगुनी हो गई है और देश में रिकॉर्ड कार्गो हैंडलिंग और जलमार्ग विकास हुआ है। इससे पहले, भावनगर पहुँचने पर, प्रधानमंत्री ने हवाई अड्डे से जवाहर मैदान तक एक विशाल रोड शो किया, जहाँ लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

Related posts

सिक्किम में बादल फटे , सेना के जवान सहित आम लोग लापता

jansamvadexpress

उज्जैन के सरकारी स्कुल में बच्चो से करवाई शोचालय साफ़ , विडिओ आया सामने

jansamvadexpress

अमिताभ के लिए महाकाल से प्रार्थना ,जल्द स्वस्थ होकर प्रशसंको के बिच लोटे बिग बी

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token