Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा की आज से होगी शुरुवात , मुख्यमंत्री डॉ यादव करेंगे शुभारम्भ

देश भर से आने वाले भक्तों को जल्द ही हेलिकॉप्टर से ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन करने की सुविधा मिलने जा रही है। केदारनाथ और वैष्णो देवी मंदिर की तर्ज पर इस सेवा का गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुभारंभ करेंगे।

पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा और पीएम श्री पर्यटन वायुसेवा का शुभारंभ भोपाल से होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के धार्मिक पर्यटन के साथ अन्य पर्यटन गंतव्यों तक पहुंच सुगम बनाने और दूरस्थ क्षेत्रों तक पर्यटन का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से हेली सेवा का शुभारंभ करेंगे। सबसे ज्यादा फायदा उज्जैन और ओम्कारेश्वर जाने वाले भक्तों को मिलेगा। हेलीकाप्टर के लिए उज्जैन के सदावल में हेलीपेड का निर्माण भी किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार दोपहर 12:30 बजे स्टेट हैंगर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सेवा का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र लोधी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि इस सेवा के शुरू होने से महाकाल और ओम्कारेश्वर जाने वाले उन भक्तों को सबसे ज्यादा फायदा होगा जिनके पास समय कम है और एक दिन में दोनों जगह दर्शन कर वापस लौटना चाहते है। हालांकि अब तक ये तय नहीं हो पाया है कि कितनी राशि भक्तो को चुकानी पड़ेगी और कितने फेरे एक दिन में लगेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा “पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा” का शुभारम्भ भोपाल से करने के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित अन्य मंत्री हेलीकाप्टर के माध्यम से पहले ओंकारेश्वर एवं उसके बाद उज्जैन जाएंगे। उज्जैन हेलीपेड स्थल में भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Related posts

एयर पोर्ट के लिए इंदौर उज्जैन रोड पर जगह देख रहा प्रशासन

jansamvadexpress

128 दिन की नर्मदा परिक्रमा यात्रा कर लौटे नागर का नगर में हुआ स्वागत

jansamvadexpress

टॉयलेट की कमी पर सुप्रीम कोर्ट नाराज: 25 में से 20 हाईकोर्ट से 8 हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token