Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

एयर पोर्ट के लिए इंदौर उज्जैन रोड पर जगह देख रहा प्रशासन

उज्जैन |  अगर सब कुछ ठीक रहा तो उज्जैन में जल्द ही नए एयरपोर्ट का निर्माण होगा। इसके लिए अधिकारियों ने जमीन देखना शुरू कर दी है। नया एयरपोर्ट उज्जैन और इंदौर रोड के बीच बनेगा। पहले दताना हवाई पट्टी के विस्तार को लेकर बात बनी थी, लेकिन अब सीएम मोहन यादव की मंशा अनुसार उज्जैन में अब नए एयरपोर्ट को सौगात मिलेगी।

13 जनवरी को उज्जैन में एयरपोर्ट बनाने के लिए जमीन देखने विमानन विभाग के आयुक्त चंद्रमौली शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उज्जैन आए थे। उन्होंने देवास रोड स्थित दताना हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। यहां 180 बैठक क्षमता वाले विमानों की लैंडिंग के हिसाब से पांच रनवे वाला एयरपोर्ट बनाने का प्रस्ताव राजस्व और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मांगा था।

लेकिन, अब शहर में नया एयरपोर्ट खुलने का रास्ता साफ हो गया है। उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि अभी दताना हवाई पट्टी के विस्तार के साथ साथ हम नए एयरपोर्ट के लिए भी 2000 एकड़ जमीन देख रहे हैं। जमीन शहरी सीमा से करीब 20 किमी के दायरे में होगी। इस बीच DGCA के नियमों को भी देखकर जमीन तलाश रहे हैं। जल्द ही डीपीआर बनेगी।

इंदौर – उज्जैन रोड के जमीन के भाव बढ़ेंगे

इंदौर एयरपोर्ट का विस्तार करने की बजाय उज्जैन में नया एयरपोर्ट बनने से यात्रियों को सुविधा तो मिलेगी ही, साथ में जिस जगह एयरपोर्ट बनेगा, उसके आसपास के जमीन के भाव तेजी से बढ़ेंगे और क्षेत्र का जल्द ही काफी विकास भी होगा। इसके चलते आने वाले समय में उज्जैन-इंदौर-देवास मिलकर एक महानगर के रूप में पहचान बनाएंगे। अगर इंदौर एयरपोर्ट का विस्तार करने के लिए 2000 एकड़ जमीन अधिग्रहित करते है तो इस पर काफी अधिक राशि खर्च होगी। पिछले साल उज्जैन में हवाई अड्डा बनाने को 187 करोड़ 70 लाख रुपए की डीपीआर बनाई गई थी।

Related posts

फिर बारिश के कारण रुका एशिया कप भारत पाकिस्तान के बिच मेच

Jansamvad Express Digital

टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में फायरिंग, अभिनेता सुरक्षित; 15 पुलिस टीमें जांच में जुटीं

Jansamvad Express Digital

रिजर्व बैंक ने ब्याज दर 0.25% घटाई, अब 6.0% हुई: लगातार दूसरी बार घटाई ब्याज दर

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page