Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयखेलराष्ट्रीय

फिर बारिश के कारण रुका एशिया कप भारत पाकिस्तान के बिच मेच

नई दिल्ली | बारिश के चलते एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला  पूरा नहीं हो सका।  एशिया कप में रविवार को भारत पाकिस्तान के बिच मुकाबला था लेकिन अचानक हुई बारिश से बिच में ही मेच रोकना पड़ा , 10 सितंबर को शुरू हुआ मैच अब 11 सितंबर को रिजर्व डे पर खेला जाएगा। भारत ने 24.1 ओवर तक बैटिंग कर ली है, रिजर्व डे पर यहीं से मैच फिर खेला जाएगा। 11 के बाद 12 सितंबर को भारत-श्रीलंका के बीच मैच भी होगा। यानी भारत को लगातार 3 दिन क्रिकेट खेलना पड़ेगा।

एशिया कप में भारत ने तीसरा मैच खेला और तीनों में बारिश की वजह से रुकावट हुई। ये तीनों ही मुकाबले श्रीलंका में हुए। श्रीलंका में बारिश के बीच हो रहा एशिया कप एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) मैनेजमेंट की पोल खोल रहा है।

बड़ा सवाल यह है कि अगर पहले से पता था कि सितंबर महीने में दूसरे सप्ताह के बाद श्रीलंका में बारिश बहुत होती है तो फिर वहां एशिया कप कराया ही क्यों जा रहा है? भास्कर ने ये सवाल जब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से पूछा तो बोर्ड अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा था, ‘श्रीलंका में एशिया कप कराने का फैसला हमने नहीं लिया।

ये फैसला एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) का है, आपको उनसे ही सवाल पूछना चाहिए।’ यानी बोर्ड ने साफ तौर पर ACC को इस मिस-मैनेजमेंट के पीछे जिम्मेदार बताया है।

Related posts

उज्जैन से बदनावर फोरलेन का हुआ लोकार्पण : सीएम मोहन यादव और केन्द्रीय मंत्री गडकरी हुए शामिल

6 दिन से बंधक 2 मैतेई युवक हुए रिहा: तनाव से घिरा मणिपुर

Jansamvad Express Digital

नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय जलवायु परिवर्तन तथा स्थानीय प्रतिरोध क्षमता आपदा जोखिम न्यूनीकरण की तृतीय बैठक में शामिल हुए महापौर टटवाल

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page