Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़रायपुर

अमित शाह 12 सितम्बर को रहेंगे छत्तीसगढ़ दौरे पर

रायपुर | छत्तीसगढ़ राज्य  के दंतेवाड़ा जिले से 12 सितंबर को भाजपा की परिवर्तन यात्रा शुरू होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी का दर्शन कर भाजपा के नेता चुनावी शंखनाद भी करेंगे।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए BJP नेता जुट हुए हैं। पूर्व मंत्री महेश गागड़ा और केदार कश्यप पिछले 2 दिनों दंतेवाड़ा में ही डेरा जमाए हुए हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, समेत अन्य नेता सोमवार सुबह तक दंतेवाड़ा पहुंचेंगे।

दंतेवाड़ा में इस कार्यक्रम की कमान पूर्व मंत्री महेश गागड़ा को सौंपी गई है। वे कार्यक्रम के संयोजक हैं। उनके साथ केदार कश्यप को भी कार्यक्रम को सफल बनाने जिम्मेदारी दी गई है। इन दोनों नेताओं ने दंतेवाड़ा में पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक ली है। इस बैठक में जिले से लेकर संभागभर के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

परिवर्तन यात्रा को लेकर कई तरह की रणनीतियां भी बनाई गईं हैं। उधर, जिला मुख्यालय के हाई स्कूल मैदान में गृहमंत्री आम सभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में करीब 70 से 80 हजार की भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है।

Related posts

128 दिन की नर्मदा परिक्रमा यात्रा कर लौटे नागर का नगर में हुआ स्वागत

नवीन कलेक्ट्रेट भवन को लेकर कलेक्टर ने की स्थिति स्पष्ट, अफवाहों से बचने की अपील

Jansamvad Express Digital

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी की रायबरेली और वायनाड दोनों सीट से जीत तय

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page