Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsराष्ट्रीय

14 दिन की न्यायिक हिरासत में आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को जेल भेज दिया गया है। CID ने उन्हें 9 सितंबर को 371 करोड़ रुपए के स्किल डेवलपमेंट स्कैम में गिरफ्तार किया था। रविवार (10 सितंबर) को चंद्रबाबू को विजयवाड़ा कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

नायडू को विजयवाड़ा से 200 किमी दूर राजमहेंद्रवरम में राजामुंद्री सेंट्रल जेल ले जाया गया। वे यहां 23 सितंबर तक रहेंगे। सुरक्षा को देखते हुए उन्हें जेल की स्नेहा विंग में ऊपरी ब्लॉक में कैदी नंबर 7691 के साथ रखा गया है। कोर्ट ने उन्हें घर का खाना और दवाइयां उपलब्ध कराने का आदेश भी दिया है।

वहीं, चंद्रबाबू की गिरफ्तारी के विरोध में तेलुगु देशम पार्टी ने राज्य में बंद बुलाया है। कार्यकर्ता जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, सत्ताधारी पार्टी YSRCP के कार्यकर्ता चंद्रबाबू की गिरफ्तारी को लेकर जश्न मना रहे हैं। कई जगहों पर रविवार रात पटाखे फोड़े गए।

Related posts

पन्नू हत्या की साजिश केस की जाँच नहीं हुई तो , भारत-अमेरिका रिश्तों के लिए खतरा बन सकता है पन्नू केस

Jansamvad Express Digital

फिनलैंड के राष्ट्रपति का भारत में स्वागत: पीएम मोदी

 कांग्रेस का विधानसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव:​​​​​​​जीतू पटवारी के निलंबन के बाद एकजुट हुए कांग्रेस विधायक ; कमलनाथ बोले- भाजपा के लोग नहीं चाहते हम खुलासे करें

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page