Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsमध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

 कांग्रेस का विधानसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव:​​​​​​​जीतू पटवारी के निलंबन के बाद एकजुट हुए कांग्रेस विधायक ; कमलनाथ बोले- भाजपा के लोग नहीं चाहते हम खुलासे करें

मध्यप्रदेश में  विधानसभा बजट सत्र चल रहा है और इस सत्र के दोरान विधानसभा स्पीकर ने कांग्रेस के दबंग नेता विधायक पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री  जीतू पटवारी को बजट सत्र की बाकी अवधि तक सस्पेंड किए जाने का फैसला  सुनाया  था जिसके बाद से ही  कांग्रेस बिफरी हुई है। स्पीकर गिरीश गौतम के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है ,  आज विधानसभा में कांग्रेस द्वारा विधानसभा स्पीकर गिरीश गौतम के खिलाफ  अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा । गुरुवार को स्पीकर ने पटवारी के निलंबन का फैसला सुनाया था। इसके बाद से ही कांग्रेस खेमे ने गिरीश गौतम के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, पीसीसी चीफ कमलनाथ से लेकर मप्र के सभी कांग्रेस विधायकों ने जीतू पटवारी के साथ खडे़ रहकर सदन में लड़ाई लड़ने का ऐलान किया है। आज राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के भोपाल दौरे को देखते हुए सत्ता पक्ष भी सतर्क है।

कमलनाथ ने कहा, हमारे अध्यक्ष (गिरीश गौतम) जो निष्पक्ष होने चाहिए, उन्होंने जीतू पटवारी का निलंबन किया। इसका मतलब ये हमारी आवाज रोकना चाहते हैं। हमें बोलने नहीं देना चाहते। ये नहीं चाहते कि इनकी बातों का खुलासा हो। ये संविधान और हमारे प्रजातंत्र के लिए बहुत दुखद दिन है। निलंबन कोई मुद्दा नहीं हैं। आवाज रोकना, ये मुद्दा है।

 

Related posts

सोनकच्छ में शिक्षा सुधार के लिए सराहनीय पहल,देवास भोपाल कॉरिडोर प्राइवेट लिमिटेड ने शासकीय स्कुलो के लिए भेंट की स्मार्ट टीवी

Jansamvad Express Digital

यात्रियों के अभाव : प्रचार की कमी से फ़ैल साबित हुई पीएम श्री हवाई सेवा: इस वर्ष मुख्यमंत्री ने दिखाई थी हरि झंडी

Jansamvad Express Digital

दिल्ली आंदोलन से पहले बड़ी कार्रवाई: ध्रुव राठी, पिनराई विजयन ,अभिजित दिपके , मनीष सिसोदिया समेत कई नेता हिरासत में

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment