Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

6 दिन से बंधक 2 मैतेई युवक हुए रिहा: तनाव से घिरा मणिपुर

मणिपुर |  मणिपुर पुर में कुकी और मेतोई समूह का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है हालही में मैतोई के  दो युवको को किडनेप करने का मामला सामने आया था , अब  कांगपोकपी में 27 सितंबर को अगवा किए गए दो युवकों को कुकी उग्रवादियों ने रिहा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने गुरुवार, 3 अक्टूबर को X पर पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। सीएम ने बताया कि दोनों युवक पुलिस कस्टडी में हैं।

मणिपुर यूनिवर्सिटी से एमए कर चुका 22 साल का ओइनम थोईथोई दो दोस्तों- निंगोमबाम जॉनसन और थोकचोम थोइथोइबा के साथ सेना में भर्ती के लिए इंफाल वेस्ट जिले के न्यू कीथेलमैनबी गया था। यहां कुकी उग्रवादियों ने तीनों को किडनैप कर लिया। थोईथोई थौबल का रहने वाला है।

थौबल में गठित जॉइंट एक्शन कमेटी की संयोजक केइशम याइफाबी ने बताया कि जॉनसन के पास एडमिट कार्ड था तो उग्रवादियों ने उसे असम राइफल्स को सौंप दिया, लेकिन बाकी को पकड़ लिया। जॉनसन ने बताया कि वे तीनों बाइक से गूगल मैप को फॉलो कर रहे थे। गलती से कुकी इलाके में घुस गए थे।

मणिपुर में दोनों युवकों की किडनैपिंग के विरोध में पिछले कुछ दिनों से हालात तनावपूर्ण हैं। मैतेई लोगों ने दोनों युवकों की हत्या की आशंका जताई थी। बंधक बनाए जाने के बाद दोनों युवकों थोईथोई और थोइथोइबा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें दोनों को परेशान करते दिखाया गया।

Related posts

कुष्ठ धामवासी मेरा परिवार है, उनके साथ दीपावली का त्योहार मनाना आनंददायक है- मुख्यमंत्री डॉ यादव

भारत की पहली बोल पर ही विकेट गिरा :अब तुर्की के भरोसे खड़ा पाकिस्तान

Jansamvad Express Digital

उज्जैन जिले की सात विधानसभा सीटो पर प्रत्याशियों के नामांकन फार्म हुए जमा , कई जगह निर्दलीय बिगाड़ सकते है खेल

Leave a Comment