उज्जैन | मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले की महिदपुर विधानसभा से कई बार विधायक रहे भाजपा नेता बहादुर सिंह चौहान की आज प्रभारी मंत्री और भाजपा सांसद की मोजुदगी में पिटाई हो गई , पिटाई करने वाले और कोई नहीं भाजपा के ही एक अन्य नेता जी के समर्थक बताए जा रहे है | बहादुर सिंह चौहान महिदपुर में भाजपा के कद्दावर नेता माने जाते है और लम्बे समय से महिदपुर से विधायक भी रहे लेकिन वर्ष 2023 के विधानसभा में भाजपा के अन्य नेता प्रताप आर्य के निर्दलीय खड़े होने के चलते ये सीट कांग्रेस के खाते में चली गई |

आज मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री और उज्जैन जिले के प्रभारी गौतम टेटवाल महिदपुर में कई कामो का भूमि पूजन करने के लिए पहुंचे हुए थे , उस दोरान उनके साथ बहादुर सिंह चौहान भी मोजूद थे साथ ही उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया और ग्रामीण अध्यक्ष बहादुर सिंह बोर मुंडला भी मौजूद थे |


प्रताप आर्य भी प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम में अपने समर्थको के साथ पहुंचे थे तभी मोके पर कुछ कहा सुनी हुई और बात मारपीट तक पहुँच गई विवाद बढ़ता देख पुलिस ने भी हवा में लाठी घुमा कर भीड़ को चितर बितर किया |
उक्त मामले में प्रताप आर्य ने बताया की प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम में स्वागत को लेकर विवाद बना था और पूर्व विधायक और उनके समर्थको में कुछ कहा सुनी हुई और उसी को लेकर झूमाझटकी की स्थिति बनी |
जब इस मामले में पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहन से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन तो उठाया और उन्हें जब हमारे संवाददाता ने अपना परिचय दिया तो विधायक जी ने खुद को गनमेन बता कर फोन रख दिया |
बहादुर सिंह ….जी सर नमस्कार
रिपोर्टर —–जनसंवाद एक्सप्रेस न्यूज़ से बोल रहा हूँ
बहादुर सिंह ….जी में विधायक नहीं उनका गनमेन हूँ , साहब अभी एसडीएम् साहब के पास बैठे है
रिपोर्टर …..चौहान साहब आपकी आवाज से ही पहचान जाते है आपको हम
बहादुर सिंह …..नहीं में बात करवाता हूँ साहब से करवाता हूँ थोड़ी देर में
इस पुरे मामले में हमने प्रभारी मंत्री जी से भी बात करना चाही दो बार उनके दूरभाष पर काल किया गया लेकिन उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया |
30 लोगो पर प्रकरण दर्ज
सूत्रों के अनुसार उक्त मामले में महिदपुर थाना पुलिस ने पूर्व विधायक के साथ हुई मारपीट के मामले में 30 लोगो पर प्रकरण दर्ज कर लिया है जिसमे भाजपा नेता प्रतापसिंह आर्य,श्यामसिंह,सुभाष ठाकुर,विजय सारडा,दिनेश सारडा,दरबारसिंह सहित 30 लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज की गई|
उक्त मामले में पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया की मारपीट से जुड़े मामले में अभी 30 लोगो की पहचान कर उन पर प्रकरण दर्ज किया गया है सभी की तलाश जारी है |

