उज्जैन |चुनावी साल में भाजपा की शिवराज सरकार ने कांग्रेस के दिग्गज नेताओ को घेरने का मन बना लिया है हालही में मध्य्प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ रविवार रात को जीवाजीगंज थाने में मामला दर्ज कर लिया गया। फेसबुक आईडी से आरएसएस के द्वितीय सरसंघचालक गोलवरकर को लेकर डाली गई पोस्ट के मामले में इंदौर, राजगढ़ के बाद अब उज्जैन में भी उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। अजाक थाने में उनके खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट सहित धारा 505 के तहत भी केस दर्ज कर किया है।
उज्जैन के भेरूनाला वाल्मीकि बस्ती में रहने वाले राजकुमार घावरी ने अजाक थाने में रविवार दोपहर को आवेदन दिया था। इसके बाद पुलिस ने रात को धारा 505 के अलावा अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम 1989 के तहत दिग्विजयसिंह नामक फेसबुक आईडी पता श्यामला हिल्स भोपाल के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
पुरे मामले में फरियादी ने एफआईआर में उल्लेख किया कि दिग्विजय सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट से आरएसएस के द्वितीय सर संघचालक गोलवलकर को लेकर फर्जी व भ्रामक पोस्ट डालकर जातिगत भावनाओं आहत करने एवं समाज मे विद्वेष फैलाया। संघ के गोलवलकर की पोस्ट में लिखे नाम की कोई किताब ही नहीं है। दिग्विजय सिंह के द्वारा की गई ऐसी फर्जी व भ्रामक पोस्ट से आमजन की जातिगत भावनाएं आहत हुई है। साथ ही अनुसुचित जाति के लोगो को नीचा दिखाने और आपस में अन्य जाति व धर्मो से विवाद करने के उद्देश्य से यह पोस्ट की है। राजकुमार घावरी की रिपोर्ट पर जीवाजीगंज थाना पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
आपको बता दे इससे पहले दिग्विजय सिंह पर इसी मामले में इंदौर में प्रकरण दर्ज किया गया जिसके बाद उज्जैन में भी प्रकरण दर्ज कर लिया गया |

