Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

बडनगर पुलिस ने मै अभिमन्यु अभियान के तहत बच्चो और महिलाओ को किया जागरूक

मैं हूं अभिमन्यु अभियान के अंतर्गत बड़नगर पुलिस ने शासकीय कॉलेज में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक एसडीओपी महेंद्र सिंह परमार थाना प्रभारी अशोक पाटीदार अपनी टीम के साथ पहुंचे

‘मैं हूं अभिमन्यु अभियान,’ पुलिस कर रही महिलाओं और बच्चों को जागरुक बडनगर थाना पुलिस ने एसडीओपी महेंद्र सिंह परमार थाना प्रभारी अशोक पाटीदार और उनकी टीम द्वारा शासकीय कॉलेज बड़नगर पहुंचकर दी मैं हूं अभिमन्यु अभियान की छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बताया गया एसडीओपी महेंद्र सिंह परमार ने डिजिटल अरेस्ट के बारे में जानकारी दी बड़नगर थाना क्षेत्र के सभी धार्मिक स्थलों को रात्रि गश्त, प्रभात गश्त और डे-पेट्रोलिंग में चेक कर ‘मैं हूं अभिमन्यु जन जागरुक’ अभियान इन दिनों चलाया जा रहा है। इसके तहत इन दिनों पोस्टर/बैनर और सेल्फी पॉइंट लगाई जा रही है।


बड़नगर थाना क्षेत्र के सभी धार्मिक स्थलों को रात्रि गश्त, प्रभात गश्त और डे-पेट्रोलिंग में चेक कर ‘मैं हूं अभिमन्यु जन जागरुक’ अभियान इन दिनों चलाया जा रहा है। इसके तहत इन दिनों पोस्टर/बैनर और सेल्फी पॉइंट लगाई जा रही है उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देशन में एसडीओपी महेंद्र सिंह परमार थाना प्रभारी अशोक पाटीदार और उनकी टीम द्वारा मैं हूं अभिमन्यु अभियान के तहत समाज में लैंगिक समानता, रूढ़िवादिता एवं कुप्रथा, महिला के प्रति सम्मान, महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागृत करना एवं साइबर से होने वाले अपराधों के बारे में सभी स्कूल, कॉलेज कोचिंग संस्थान व धार्मिक स्थलों पर जाकर जन जागरुक करने कार्य लगातार किया जा रहा है। नवरात्रि पर्व में थाना क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। थाना क्षेत्र के सभी मंदिरों एवं आयोजन स्थलों में थाना प्रभारी खुद रात्रि अगस्त और पुलिस स्टाफ द्वारा निगरानी की जा रही है पुलिस थाना मोबाइल, अतिरिक्त मोबाइल, भ्रमण पर रात्रि गश्त, प्रभात गश्त और डे-पेट्रोलिंग में पुलिस निरंतर भ्रमण कर रही है। सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही साथ मैं हूं अभिमन्यु अभियान के तहत पोस्टर, बैनर, सेल्फी पॉइंट लगाकर पुलिस जन जागरुक कर रही है।

महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा ग्रामीण और शहरी कॉलेज स्कूल, धार्मिक स्थल व चौपाल लगाकर महिलाओं व स्कूलों में बच्चों से वार्ता कर मैं हूं अभिमन्यु अभियान के तहत जागरुक किया जा रहा है। टेंपलेट वितरित कर पुलिस हेल्प लाइन नंबर की जानकारी भी बताई जा रही है। मैं हूं अभिमन्यु अभियान के साथ-साथ साइबर संबंधी होने वाले अपराधों व बचाव संबंधी सावधनियों के बारे में भी जन जागरुक किया जा रहा है। इस अवसर पर एसडीओपी महेंद्र सिंह परमार थाना प्रभारी अशोक पाटीदार आरक्षक नितेश रायकवार आरक्षक रूपेश पर्ले मौजूद रहे

Related posts

अमेरिका विदेश मंत्री की जय शंकर से हुई मुलाकात

jansamvadexpress

एनकाउंटर में मारा गया अतीक का करीबी UP पुलिस का एक्शन

jansamvadexpress

इंडिगो एयर लाइन्स के इंजन में खराबी : आपातकाल लेंडिंग करवाई गई

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token