Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsमध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा आज ग्वालियर में , गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत होंगे शामिल

ग्वालियर | भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा प्रदेश के अलग अलग संभागो में निकल रही है इस बार यात्रा को भाजपा के अलग अलग राष्ट्रिय और प्रादेशिक नेता लीड कर रहे है , उज्जैन की कई विधानसभा में यात्रा हो चुकी है ग्वालियर में मंगलवार दोपहर 3:30 बजे बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा विक्की फैक्ट्री चौराहे से नगर में प्रवेश करेगी। इसके बाद यात्रा अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेगी। यात्रा में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया आदि नेता शामिल होंगे। जन आशीर्वाद यात्रा के दोरान ही हजीरा क्षेत्र में बड़ी चुनावी सभा होगी। इसके अलावा, कई जगहों पर आमसभा भी रखी गई है। यात्रा में शामिल होने वाले नेता चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। दोपहर लगभग 3:30 बजे यात्रा नगर में प्रवेश करेगी।

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने बताया है कि मंगलवार दोपहर के समय जन आशीर्वाद यात्रा ग्वालियर शहर में पहुंचेगी, उसके बाद आशीर्वाद यात्रा शहर की चारों विधानसभा में घूमते हुए हजीरा चौराहे पहुंचेगी जहां एक आम सभा की जाएगी। इस यात्रा में गोवा के मुख्यमंत्री सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

Related posts

तेजी से बढ़ रही कोरोना के मरीजो की संख्या : अब तक 14 की मौत सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 6 लोग की मौत

jansamvadexpress

प्रतापसिंह गुर मप्र कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त कांग्रेसजनों ने दी बधाई

jansamvadexpress

शौक पूरे करने के लिए चेन स्नेचिंग करने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार : 40 सीसीटीवी कैमरों की मदद से मिला सुराग

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token