Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

रेलवे की गलती खामिया यात्रियों को भुगतना पड़ा , पहले ट्रेन निरस्त की फिर उसी को चला दी

भोपाल |  रेलवे ने ट्रेन नंबर 12155 शान-ए-भोपाल (भोपाल एक्सप्रेस) को 11 सितंबर से 29 सितंबर के लिए पहले निरस्त किया, फिर इसे रीस्टोर कर दिया। 11 से 29 सितंबर के बीच ट्रेन में रिजर्वेशन करा चुके यात्रियों को जब ट्रेन कैंसिलेशन के मैसेज मिले तो उन्होंने इस ट्रेन के टिकट कैंसिल कराकर दूसरी ट्रेन में रिजर्वेशन करा लिए।

बाद में उन्हें मैसेज मिले कि ट्रेन रीस्टोर कर दी गई है, यानी अब यह चलाई जाएगी। ऐसे में जिन यात्रियों ने भोपाल एक्सप्रेस के टिकट कैंसिल करा दिए, उन्हें पूरा रिफंड नहीं मिलेगा। पूरा रिफंड तभी मिलता है, जब ट्रेन कैंसिल होती है। ऊपर से उन्हें दूसरी ट्रेन का किराया भी चुकाना पड़ा।

झांसी रेलवे स्टेशन पर इन दिनों काम चल रहा है। इस वजह से रेलवे ने भोपाल एक्सप्रेस को अपडाउन में 11 से 29 सितंबर तक निरस्त करने की निर्णय लिया था। ट्रेन को दोबारा चलाने के निर्णय पर रेलवे अधिकारियों का कहना है कि लोगों के मैसेज आ रहे थे, इस वजह से इस ट्रेन को रीस्टोर किया गया है।

भोपाल में कोहेफिजा के रहने वाले फरजान ने बताया कि वह और पत्नी 11 सितंबर को भोपाल एक्सप्रेस से नई दिल्ली जाने वाले थे। 9 सितंबर को मैसेज आया कि ट्रेन निरस्त हो गई है। तुरंत एपी एक्सप्रेस में तत्काल का टिकट लिया। ट्रेन कैंसिल होने पर टिकट ऑटो कैंसिल हो जाता है, लेकिन रविवार को मैसेज आ गया कि भोपाल एक्सप्रेस वापस रीस्टोर हो गई है। ऐसे में टिकट कैंसिल कराने पर फुल रिफंड नहीं मिलेगा।

Related posts

इंदौर में आज मुख्यमंत्री मोहन यादव का रोड शो , बड़े गणपति से राजबाड़ा तक रहेगा रोड शो

विक्रमोत्सव 2025 :एक महत्वपूर्ण वैचारिक समागम , मुख्यमंत्री डॉ यादव और मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सुरेश होंगे शामिल

बदनावर के समीप ग्राम धमाणा में फूड प्वाइजनिंग का कहर, सेकड़ो लोगो का स्वास्थ बिगड़ा

Leave a Comment