Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

भाजपा नेता ने महाकाल लड्डू प्रसाद की दाल झूठी कर चक्की में डाली : कांग्रेस ने घेरा तो माफ़ी का सन्देश जारी किया

उज्जैन | तिरुपति मंदिर के लड्डू प्रसादी का मामला अभी थमा ही नहीं था की मध्यप्रदेश के  उज्जैन में स्थित  विश्व प्रसिद्द महाकालेश्वर मंदिर  की लड्डू प्रसादी  बनाने के सेंटर  में भाजपा के जिला महामंत्री संजय अग्रवाल  के द्वारा  लड्डू प्रसादी में उपयोग आने वाली दाल  को जूठा करने का एक विडिओ सामने आया है , कांग्रेस ने इस मामले में भाजपा नेता पर करोडो हिन्दुओ की आस्था के साथ खिलवाड़ बताते हुए प्रसाद को झूठा कररखने का  आरोप लगाया  है। कांग्रेस के कई नेताओ ने भाजपा नेता का वीडियो शेयर कर इसे शर्मनाक बताया है।

वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है। भाजपा के जिला महामंत्री   संजय अग्रवाल, प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल और निगम सभापति कलावती यादव  के साथ महाकाल मंदिर की लड्‌डू प्रसादी यूनिट के निरीक्षण पर पहुंचे थे।

यह प्रभारी मंत्री और निगम सभापति ने दाल को हाथ में लेकर उसकी गुणवत्ता को परखने का प्रयास किया जबकि महामंत्री संजय अग्रवाल ने दाल को ना सिर्फ हाथ में लिया बल्कि उसे चख कर देखा और उसी झूठे हाथ से बची दाल को फिर से चक्की में डाल दिया , जो की एक तरह से शेष प्रसाद को भी झूठे करने के समान है

वीडियो में दिख रहा है कि भाजपा नेता संजय अग्रवाल वहां चना दाल पीसने का काम कर रहे कर्मचारी से कुछ दाल अपने हाथ में लेते हैं। उसे थोड़ी-थोड़ी कर दो बार चखते हैं और फिर बची हुई दाल को वापस चक्की में फेंक देते हैं।

 

विधायक महेश परमार ने लगाया आस्था से खिलवाड़ का आरोप

पुरे मामले को कांग्रेस ने आड़े हाथ लेते हुए भाजपा नेता को घेरने का काम कांग्रेस ने किया है कांग्रेस विधायक महेश परमार ने अपने एक्स हेडल पर लिखा प्रभारी मंत्री जी आज उज्जैन में आप और आपके साथ भाजपा नेता प्रसाद की शुद्धता की जांच करने गए थे या उसे झूठा कर अशुद्ध करने….? आपको बाबा महाकाल और लाखों भक्तों से माफी मांगना चाहिए। यह भक्तों की धार्मिक भावनाओं का अपमान है!

 

महामंत्री अग्रवाल ने मांगी माफ़ी 

कांग्रेस द्वारा विडिओ पर भाजपा महामंत्री संजय अग्रवाल को जैसे ही घेरना शुरू किया गया थोड़ी ही देर में संजय अग्रवाल ने अपनी गलती को स्वीकार करते हुए माफ़ी मांग ली उनके द्वारा एक विडिओ जारी करते हुए माफ़ी मांगी गई

 

Related posts

 भारत से अमेरिका भेजे जाने वाले सामानों पर 50% टैरिफ लागू

jansamvadexpress

गीता परम रहस्य जानने से जीवन मे होते है चमत्कारी परिवर्तन : परमगुरु राधेश्याम*

jansamvadexpress

सोनम ने शादी के पहले ही कर ली थी राजा को रास्ते से हटाने की प्लानिंग : पिता को कहा था शादी आपकी मर्जी से कर रही हूँ

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token