Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

रोड रेज की घटना में दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल की कार से कुचलकर हत्या

नई दिल्ली | देश की राजधानी  दिल्ली के नांगलोई इलाके में तेज रफ़्तार कार से तस्करों ने  एक पुलिस जवान की जान ले ली , रोड रेज की घटना में दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना शनिवार की देर रात हुई, जब कॉन्स्टेबल ने एक शराब तस्कर की कार रोकने की कोशिश की।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मृतक कॉन्स्टेबल की पहचान संदीप के रूप में हुई है। वह नांगलोई थाने में तैनात थे। उन्हें शराब सप्लायर की कार के इलाके में आने की सूचना मिली थी। ड्यूटी पर तैनात संदीप ने कार को रुकने का इशारा किया।

हालांकि, कार नहीं रुकी और कॉन्स्टेबल को टक्कर मार दी। इसके बाद सड़क पर 10 मीटर तक घसीटा। फिर कार दूसरी कार से टकरा गई। घटना के बाद शराब तस्कर कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी जब्त कर ली, लेकिन शराब नहीं मिली।

दिल्ली में 25 सितंबर को हिट-एंड-रन का एक और मामला सामने आया था। पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में मुर्गा मंडी के पास एक अज्ञात वाहन ने एक वकील को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Related posts

आकिब कुरैशी बने अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया

Jansamvad Express Digital

आचार्यश्री अशोकसागर सूरीश्वरजी म.सा. का केसरियानाथ यक्षराज माणिभद्र में हुआ चातुर्मासिक मंगल प्रवेश

Shipra Tirtha Parikrama:राजा सद्युम्य की पौराणिक परंपरा से डॉ. मोहन यादव के जन-आंदोलन तक* आस्था और पर्यावरण का महासंगम बनी ‘शिप्रा तीर्थ परिक्रमा’

Leave a Comment