Jan Samvad Express Digital
Breaking News
https://youtu.be/XnfYxnz7yJs
Breaking NewsUncategorizedउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

नरवर की महारानी की हत्या नही इंदौर के अस्पताल में हुई सामान्य मौत ,अपनी मर्जी से बेटी की देखरेख में थी आखरी समय तक बेटी ने की देखरेख

उज्जैन। नरवर राजघराने का आपसी विवाद के मामले में दूसरा पक्ष भी खुलकर सामने आ गया है। बीते दिनों स्व. रानी अनिला कुंवर झाला के पोते हिमावत सिंह और बहू कनकबली ने अनिला कुंवर की बेटी विभा सिंह पर आरोप लगाए थे। कहा था कि संपत्ति हड़पने के लिए रानी की हत्या की गई है। मामले में विभा सिंह और उनके बेटे कुशाग्र सिंह ने एक प्रेस नोट जारी कर इन आरोप को बेबुनियाद बताया है। विभा सिंह और कुशाग्र सिंह का कहना है कि रानी अनिला कुंवर को पोता हिमावत सिंह और बहू कनकबली संपत्ति के लिए प्रताड़ित करते थे। रानी इनके साथ नहीं रहना चाहती थी और यह बात उन्होंने खुद पुलिस अधिकारियों को लिखकर दी थी। इसके साथ ही हत्या जैसे आरोप पूरी तरह मनगढ़ंत हैं। रानी की मृत्यु इंदौर के एक प्रतिष्ठित अस्पताल में सामान्य रूप से हुई थी।

 उल्लेखनीय है कि नरवर राजघराने की संपत्ति से जुड़े में कई न्यायालय में विचाराधीन चल रहे हैं। इस बीच बीते सप्ताह रानी अनिला कुंवर के पोते हिमावत सिंह और उसका मां कनकबली ने एक प्रेसवार्ता कर रानी अनिला कुंवर की बेटी विभा सिंह और कुछ अन्य लोगों पर आरोप लगाए थे। इसके जवाब में दूसरे पक्ष की ओर से भी एक प्रेसनोट जारी किया गया है। इसमें कई खुलासे किए गए हैं। विभा सिंह और कुशाग्र सिंह ने बताया कि जिस धारा 97 के आवेदन का जिक्र हिमावत ने अपनी प्रेसवार्ता में किया है, वह प्रकरण क्रमांक 9-97-2021-22 के तहत आदेश दिनांक 08-04-2021 को पारित किया गया था। इसक तहत कनकबली, हिमावत और राजस्व व पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में अनिला कुंवर से पूछताछ कर पंचनामा बनाया गया था। इस पंचनामे की प्रक्रिया में अनिला कुंवर से लिखित सवाल पूछे गए थे। इस पर उनके द्वारा लिखा गया था कि वे हिमावत, कनकबली से न मिलना चाहती हैं, ना ही हिमावत, कनकबली से किसी प्रकार का कोई संबंध रखना चाहती हैं। विभादेवी का कहना है कि इस पंचनामे पर अधिकारियों के हस्ताक्षर भी हैं।

महारानी कई बार कर चुकी थी हिमावत की शिकायत

कुशाग्र सिंह ने बताया कि रानी अनिला कुंवर कई बार पुलिस को हिमावत की शिकायत कर चुकी थीं। इसके अलावा अक्टूबर 2021 में वह अपनी मर्जी से मेरे साथ उज्जैन आई थीं। वे बीमार रहती थीं और नरवर में स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर न होने के कारण उन्हें उज्जैन लाया गया। इस दौरान भी हिमावत ने हरकत करते हुए उनकी गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। बाद में पुलिस दस्तियाब के दौरान रानी साहिबा को विभा देवी के सुपुर्द किया गया था।

आखिरी समय तक रखा ख्याल

विभा देवी का कहना है कि रानी अनिला कुंवर मेरी मां थी। मैं खुद एक विधवा महिला हूं। हिमावत संपत्ती के लालच में कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर झूठे आरोप लगा रहा है। मैंने मेरी मां का आखिरी समय तक ध्यान रखा है। उनकी मृत्यु इंदौर के अस्पताल में सामान्य रूप से हुई है। हिमावत और उसकी मां कनकबली गुमराह कर रहे हैं।

परिवार के सभी सदस्यों को किया परेशान

कुशाग्र सिंह ने बताया कि हिमावत सिंह और उसकी मां कनकबली ने परिवार के अन्य सदस्यों को भी काफी परेशान किया था। मेरी बहन स्व. शशि कुमारी, स्व भाई वीरभद्र के खिलाफ भी कई झूठी शिकायत की थी।

 

Related posts

बहादुर सिंह की पिटाई : कांग्रेसियों को बना दिया आरोपी , आज प्रदेश अध्यक्ष करेंगे एसपी का घेराव

Jansamvad Express Digital

डायल 100 के चालक ने मंत्री को ठगने का किया था प्रयास: पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jansamvad Express Digital

बुधनी मे कांग्रेस और विजयपुर में भाजपा प्रत्याशी की नामांकन रेली आज : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव विजयपुर में आमसभा को करेंगे संबोधित

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page