Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

बहादुर सिंह की पिटाई : कांग्रेसियों को बना दिया आरोपी , आज प्रदेश अध्यक्ष करेंगे एसपी का घेराव

उज्जैन || मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले की महिदपुर विधानसभा से चार बार के भाजपा विधायक और वर्तमान में पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान की शुक्रवार जी प्रभारी मंत्री की मोजुदगी में पिटाई हो गई , मामला भाजपा के ही दो पक्षों के बीच का बताया जा रहा है , बहादुर सिंह वर्ष 2023 में कांग्रेस के दिनेश जैन से चुनाव हार गए थे , जिसका मुख्य कारण भाजपा  का ही एक बागी प्रत्याशी खड़ा होना माना जा रहा था |

प्रताप आर्य भाजपा के जिला पंचायत सदस्य है और बहादुर सिंह के सामने निर्दलीय खड़े होकर 22 हजार से अधिक वोट लेकर आए थे वही प्रताप और बहादुर एक ही समाज के होने के चलते सामाजिक वोटो का भी बिखराव हो गया जिसका फायदा कांग्रेस के प्रत्याशी पूरा पूरा मिला |

राजनीति की ये लड़ाई बहादुर सिंह और प्रताप के बीच काफी समय से चली आ रही है , इससे पहले भी बहादुर सिंह ने विधायक रहते प्रताप को झूठे प्रकरण दर्ज करवा कर सलाखों के पीछे पहुचाया था |

शुक्रवार को दोनों ही नेताओ के बीच का झगडा सड़क पर आ गया , प्रभारी मंत्री  गोतम टेटवाल का महिद्प्रुर में आगमन हुआ कई कार्यक्रमों में शामिल होना था कुछ नए कामो का भूमिपूजन भी रखा गया था इस दोरान प्रताप आर्य भी अपने कार्यकर्ताओ के साथ पहुंचे हुए थे | कुछ कहा सुनी हुई जिसके बाद प्रभारी मंत्री , सांसद और जिला अध्यक्ष की आँखों के सामने ही बहादुर सिंह को कार्यकर्ताओ ने पीटना शुरू कर दिया |

मामले में 30 लोगो को आरोपी बनाया 2 जिला पंचायत सदस्य और 4 कांग्रेस नेता भी बने आरोपी

मारपीट के मामले के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला पूर्व विधायक के साथ हुई मारपीट के मामले विधायक समर्थक की तरफ से एक प्रकरण दर्ज किया गया , उक्त प्रकरण में 30 लोगो को नाम दर्ज आरोपी बनाया गया , आरोपी बनाये गए लोगो में प्रताप आर्य का नाम भी शामिल है जो वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य है इसी के साथ एक अन्य जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह को भी आरोपी बनाया गया , ख़ास बात ये है की भाजपा की इस आपसी लड़ाई के बीच पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर कांग्रेस के तीन ब्लाक अध्यक्ष भरत शर्मा ( कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष  महिदपुर रोड ) , गजराज सिंह ( कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष महिदपुर ) , कमल सिंह काचरिया ( कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष झारडा ) और प्रदेश कांग्रेस सदस्य रणछोड़ त्रिवेदी को भी मारपीट के मामले में आरोपी बना दिया गया |

 

प्रदेश अध्यक्ष  जीतू करेंगे आज पुलिस कार्यलय का घेराव

भाजपा के आपसी झगडे में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ को आरोपी बनाए जाने के मामले में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है भाजपा के पूर्व विधायक के द्वारा अपने समर्थक से करवाई गई एफ आई आर में झूठे नाम लिखवाने के मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी खुद उज्जैन आ रहे है शनिवार दोपहर 01 बजे कांग्रेस झूठे प्रकरण को लेकर एक बड़ा आन्दोलन करने जा रही है , जीतू पटवारी इसमें शामिल होंगे |

जो नहीं होंगे उनका नाम होगा FIR से बाहर

उक्त मामले में पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया की मारपीट मामले में 30 लोगो को आरोपी बनाया गया है घटना के फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जाएगी और जो लोग इसमें शामिल नहीं है उनके नाम हटाए जाएंगे | किसी को गलत आरोपी नहीं बनाया जाएगा |

पूर्व भाजपा विधायक के साथ मारपीट : प्रभारी मंत्री ने किया बीचबचाव , मारपीट करने वाले 30 लोगो पर प्रकरण दर्ज

कमल नाथ सरकार में प्रताप ने थामा था कांग्रेस का हाथ

आपको बता दे महिदपुर विधानसभा में विधायक रहते बहादुर सिंह चौहान की तानाशाही हावी थी जिसके चलते यह कांग्रेस के साथ साथ भाजपा के नेता भी परेशान थे उसमे एक नाम भाजपा जिला पंचायत सदस्य प्रताप आर्य का भी शमिल है |

कमल नाथ सरकार में कांग्रेस में शामिल हो गए थे प्रताप आर्य

बहादुर सिंह की तानाशाही से परेशान होकर प्रताप आर्य ने कमल नाथ सरकार के दोरान कांग्रेस का हाथ थाम लिया था तराना से कांग्रेस विधायक महेश परमार की मोजुदगी में प्रताप कांग्रेस में शामिल हुए थे लेकिन सरकार गिरने के बाद वह फिर भाजपा में आ गए थे और 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में अपनी ही पार्टी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे |

Related posts

मंत्रालय बटवारे के बाद NDA में लोकसभा स्पीकर पद को लेकर सस्पेंस , बिडला के साथ ही TDP और JDU कर रही दावेदारी

5 लाख रोज का सट्टा लगाता था रिपुदमन , सटोरियों से महीने की वसूली करता था जगदीश

विदेश में पढ़ रही इंजिनियर की आईडी से अब भी हो रहे भवन नक़्शे पास , बडनगर नगर पालिका में बड़ी धांधली

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page