Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

भारत का पाक को रिटर्न : पहलगाम की 26 जानो का बदला 100 आतंकी के अंत से

Operation Sindoor News LIVE Updates: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अब भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। आर्म्ड फोर्सेज ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया है। इसमें 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की गई है। जानिए लेटेस्ट अपडेट्स।

भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एयरस्ट्राइक की है। एक साथ 9 ठिकानों पर हमला किया गया है। सरकार ने बुधवार को एक बयान में कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। जिसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ ठिकानों पर हमला किया गया। बयान में कहा गया है कि किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया।

Operation Sindoor Live Updates: कर्नल सोफिया कुरैशी ने दी ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी

कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका ने ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आपरेशन के तहत आतंकियों के 9 ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है। ये खास ध्यान दिया गया कि निर्दोष नागरिकों को नुकसान नहीं पहुंचे, इसलिए एजेंसियों के इनपुट पर खास ध्यान दिया गया। सवाईनाला कैंप पहला टारगेट है। ये लश्कर तैय्यबा का गढ़ था।

भारत ने लिया पहलगाम हमले का बदला

आखिरकार भारत ने पाकिस्तान के आतंकी संगठनों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर ही दी। इंडियन एयरफोर्स ने मंगलवार आधी रात के बाद पाकिस्तान और पीओके, यानी पाक अधिकृत कश्मीर के भीतर एयर स्ट्राइक की।

इस हमले में 7 शहरों के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं।

भारत की ये जवाबी कार्रवाई पहलगाम हमले के 15 दिन बाद की गई है और इसका नाम दिया है ‘ऑपरेशन सिंदूर’। ये नाम उन महिलाओं को समर्पित है, जिनके पतियों की पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने हत्या कर दी थी।

इस बीच, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान अपनी हिफाजत कर सकता है। लेकिन भारत रुक जाता है तो हम भी रुक जाएंगे।

पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के डॉयरेक्टर लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा, भारत ने 24 मिसाइलें दागी हैं। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पीएम मोदी ऑपरेशन सिंदूर को पूरी रात मॉनिटर करते रहे।

 

‘भारत ने पाकिस्तान में कई जगहों पर हमले किए’

क़तर के अंग्रेजी न्यूज़ चैनल Al Jazeera ने अपनी रिपोर्ट में लिखा, “नई दिल्ली ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में कई स्थानों पर मिसाइलें दागी हैं और पाकिस्तान ने हमलों का जवाब देने का वादा किया है. यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब पिछले महीने भारत प्रशासित कश्मीर में पर्यटकों पर हुए घातक हमले के बाद परमाणु हथियार संपन्न पड़ोसियों के बीच तनाव बढ़ गया है. इस हमले के लिए नई दिल्ली ने इस्लामाबाद को जिम्मेदार ठहराया है, जिसने इसमें किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है |

 

भारतीय सेना के जवाब पर राहुल गाँधी ने कहा जय हिन्द

आपरेशन सिन्दूर की जवाबी कार्यवाही के बाद अब राजनेतिक दलों के नेताओ के कमेंट्स आना शुरू हो गए है कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गाँधी ने अपने सोशल मिडिया पर लिखा है मुझे भारतीय आर्मी पर गर्व है जय हिन्द

पाक आर्मी ने ली प्रेस वार्ता 

पाक आर्मी ने कबूल किया है की भारत की और से 24 हमले किये गए है और इसमे 08 पाकिस्तानी मारे गए है और 34 से ज्यादा घायल हिया

गृह मंत्री पहुंचे पीएम से मिलने 

Related posts

महिला सशक्तिकरण की थीम पर मनेगा अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस

Jansamvad Express Digital

सोनकच्छ, भौरासा नगर में ईद का पर्व बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया नगर परिषद अध्यक्ष ने किया शहर काजी व समाज के सदरों का साफा बांधकर स्वागत

MP का अबतक का सबसे बड़ा सट्टा कारोबार का खुलासा , 14 करोड़ 98 लाख नगदी बरामद , 7 देश की विदेशी करंसी भी मिली

Leave a Comment