Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयअपराधउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

सिरफिरे आशिक ने दवा बाजार में युवती पर 47 सेकंड में किए 14 वार, हालत गंभीर

उज्जैन। शहर के माधव क्लब रोड स्थित दवा बाजार में शुक्रवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक सिरफिरे युवक ने अपनी ही गर्लफ्रेंड पर महज 47 सेकंड के भीतर चाकू से ताबड़तोड़ 14 वार कर दिए। इस जानलेवा हमले में युवती के पेट, हाथ और गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं। वारदात के बाद मौके पर चारों ओर खून बिखर गया। घायल युवती को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
पुलिस के अनुसार, गंभीर रूप से घायल 19 वर्षीय युवती बापू नगर की रहने वाली है और बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। वह पढ़ाई के साथ-साथ पिछले 8 महीने से दवा बाजार में ही कंप्यूटर ऑपरेटर का काम कर रही है। वारदात के बाद भाग रहे आरोपी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में धर दबोचा। पुलिस घेराबंदी के दौरान भागने की कोशिश में आरोपी के पैर में चोट भी आई है।
आरोपी बोला- ‘धोखा दे रही थी, इसलिए मारा’
गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि वह युवती को अपनी पत्नी मानता था। आरोपी का आरोप है कि युवती उसे धोखा दे रही थी, जिससे नाराज होकर उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, पकड़े जाने के बाद उसने यह भी कहा कि उससे गलती हो गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related posts

“शतक : संघ के 100 वर्ष“ फिल्म  प्रत्येक नागरिक को देखना चाहिए: मुख्यमंत्री

बाराचट्टी : फायरिंग रेंज में विस्फोट, 1 बच्चे की मौत, 1 घायल

Jansamvad Express Digital

महाकाल मंदिर परिसर में अचानक आग:पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के एयर क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम की बैटरियां में लगी आग

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment