Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsउज्जैन संभागदेवासमध्यप्रदेशराज्य

भौगोलिक स्थिति जानने के लिए आरएएफ के जवान पहुंचे भौरासा ,संवेदनशील व अतिसंवेदनशील क्षेत्र की जानकारी ली

भौरासा निप्र| भोरासा में रैपिड एक्शन फोर्स की डेल्टा 107 बटालियन ने क्षेत्र के संवेदनशील अतिसंवेदनशील इलाकों की जानकारी ली आरएएफ के 54 जवानों की कंपनी ने क्षेत्र की भौगोलिक, सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक गतिविधियों की जानकारी एकत्रित की क्षेत्र की जनसंख्या, साक्षरता दर असामाजिक तत्व सामुदायिक दृष्टि से संवेदन, अति संवेदनशील इलाकों तथा बलवाई दंगाइयों की सूची तैयार की! ऐसा करने से भविष्य में किसी प्रकार की कोई घटना यह सांप्रदायिक तनाव और दंगे की स्थिति निर्मित होने पर उस पर नियंत्रण किया जा सके! इस परिचय अभ्यास में पुलिस के साथ मिलकर किस तरह कार्य करना वह सामाजिक लोगों के साथ मिलकर आपसी सामंजस्य कैसे स्थापित हो इस पर भी विचार विमर्श किया भौरासा थाना प्रभारी हितेश पाटिल ने बटालियन के उप कमांडेंट पंचमलाल को क्षेत्र की स्थिति के बारे में जानकारी दी उप कमांडेंट पंचमलाल ने बताया कि मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर (एमएचए) के आदेश अनुसार बटालियन के प्लाटून कमांडर जगदीश प्रसाद के मार्गदर्शन में जिले की विभिन्न थाना क्षेत्र व संवेदनशील व अतिसंवेदनशील चित्रों का निरीक्षण किया जा रहा है यह निरीक्षण क्षेत्र में किसी अप्रिय घटना हो जाने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कभी यहां तैनाती की जाती है तो आसानी से क्षेत्र में शांति बहाल हो सके ! इसलिए यहां अभ्यास किया जा रहा है इस बटालियन में एक राजपत्रित, 10 अधीनस्थ अधिकारी व 43 सैनीक मौजूद है ! कुल 54 जवानों की यह बटालियन है थाना परिसर में एक साथ आरएएफ के जवानों के साथ आरएएफ के उप कमांडेंट पंचमलाल व थाना प्रभारी हितेश पाटिल द्वारा थाना परिसर में पौधारोपण भी किया गया

Related posts

हरियाणा में 90 सीट के लिए चल रहा मतदान : किसकी बनेगी दोनों राज्यों में सरकार , शाम को आएगा जम्मू कश्मीर और हरियाणा का एग्जिट पोल

jansamvadexpress

दीवार हादसे के घायलों को देखने इंदौर हॉस्पिटल पहुचे विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा

jansamvadexpress

इंदौर की होनहार बेटी तनिष्का ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात …..मोदी ने पूछा डिजिटल फील्ड में क्या करती हो? जवाब दिया-अर्ली कोडर का खिताब जीत चुकी हूं

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token