Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

महाकाल मंदिर के नजदीक महाराजवाडा की दीवार गिरने के मामले में अब तक पांच लोगो पर विभागीय कार्रवाही

अतिक्रमण हटाने में लापरवाही पर उपयंत्री और विशेष गैंग प्रभारी नगर निगम तत्काल प्रभाव से निलंबित
महाकाल सुरक्षा प्रभारी  प्लाटून कमांडर होमगार्ड दिलीप बामनिया भी निलंबित,

ये भी हुए निलंबित 

  • 1. अजय वर्मा, महाकाल थाना प्रभारी
  • 2. एसआई भरत सिंह निगवाल, बीट प्रभारी

उज्जैन | महाराजवाडा स्कूल के आसपास के क्षेत्र में अस्थाई अतिक्रमण हटाने के कार्य में लापरवाही पर उज्जैन कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार

निगम आयुक्त  आशीष पाठक द्वारा आदेश जारी कर प्र.उपयंत्री नगर निगम  गोपाल बोयत एवं विशेष गैंग प्रभारी  मनीष बाली को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। वहीं प्लाटून कमांडर  दिलीप बामनिया भी निलंबित किया गया है।

जारी आदेशानुसार प्र.उपयंत्री एवं विशेष गैंग प्रभारी नगर निगम को सम्पूर्ण महाकाल क्षेत्र से अस्थाई अतिक्रमण हटाने के दायित्व सौंपे गए थे। कार्य के प्रति लापरवाही से शुक्रवार को महाकाल मंदिर के समीप दीवार के पास अस्थाई अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वाले व्यवसायियों पर दीवार गिरने से दो व्यक्तियों की उक्त दुर्घटना में मृत्यु हुई और अन्य व्यक्ति भी घायल हुए हैं। जिसके कारण लापरवाही प्रतिपादित होने से प्र.उपयंत्री नगर निगम बोयत एवं विशेष गैंग प्रभारी नगर निगम बाली को आपको तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।।

इधर पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने भी उक्त घटना को लेकर क्षेत्रीय थाना महाकाल के प्रभारी अजय वर्मा और बीट प्रभारी  उपनिरीक्षक भरत सिंह निगवाल को निलंबित कर दिया है |

Related posts

अब प्रमिला होगी भौंरासा नगर परिषद की मुख्य नगर परिषद सीएमओ

jansamvadexpress

उज्जैन रेलवे स्टेशन पर तैनात जीआरपी के आरक्षक ने सीपीआर देकर बचाई यात्री की जान

jansamvadexpress

भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर शहर में निकली शोभायात्रा : दिगंबर और श्वेताम्बर जैन समाज के लोग हुए शामिल

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token