Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsधर्म

महाराष्ट्र समाज में हुआ सामूहिक उपनयन संस्कार : बटुकों का निकला विशाल चल समारोह

उज्जैन। महाराष्ट्र समाज द्वारा वैशाख शुक्ल पंचमी श्री आद्यशंकराचार्य जयंती के अवसर पर हिंदू धर्म के सौलह संस्कारों में से 11वां संस्कार सामूहिक उपनयन संस्कार हुआ। जिसमें इंदौर, नागदा, उज्जैन, राधौगढ़ आदि स्थानों से पधारे बटुकों का यज्ञोपवित मुंडन के साथ संस्कार संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के संयोजक वेदमूर्ति पं. विश्वास करहाड़कर, पं. संजय दिवटे ने बताया कि उज्जैन के महाराष्ट्र समाज के प्रसिध्द वेदमूर्ति पं. दिलीप कोरान्ने के आचार्यत्व में पं. हेमंत पाध्ये, पं. अनिरूध्द पुराणिक, पं. राजेश कोरान्ने, पं. प्रथम कोरान्ने, पं. भावेश कोरान्ने, गौरांश कोरान्ने, पं. दत्तात्रय आदि वेदमूर्ति पंडित द्वारा संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कालिदास अकादमी के निदेशक गोविंद गंधे, विशेष अतिथि भाजपा के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, अभा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी, अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता राहुल कटारिया, मराठा समाज के सचिव रणजीत सपकाले आदि उपस्थित अतिथियों ने बटुकों का समाज की ओर से स्वागत कर सम्मान पत्र प्रदान किया एवं कार्यक्रम में शामिल समस्त परिवारों का स्वागत किया।
इस अवसर पर समाज अध्यक्ष पंकज चांदोरकर, उपाध्यक्ष सदाशिव नायगांवकर, सचिव सुशील मूले, सहसचिव रविंद्र मूले, मिलिंद पन्हालकर, सदस्य संदीप विपट, प्रदीप जोग, निलेश फडणीस, जयवंत श्योपुरकर, आरती वझे, सुचित्रा केतकर, अनुराधा गुमास्ते, रूपाली विपट आदि महिला कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम पश्चात बटुकों का विशाल चल समारोह निकाला गया। समाज द्वारा चल समारोह का स्वागत कर शीतल पेय का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन सचिव सुशील मूले द्वारा किया गया। आभार कार्यकारिणी सदस्य पं. विश्वास करहाड़कर ने किया।

Related posts

ससुर संग बहू रानी का डांस, वीडियो हुआ वायरल तो कहा- मेरी बेटी है, मुझे अच्छा लगता है!

jansamvadexpress

दिल्ली के मुख्यमत्री अरविन्द केजरीवाल की मुश्किलें बड़ी , अब CBI करेगी गिरफ्तार

jansamvadexpress

दाऊदी बोहरा समाज ने मनाया 23 रोज़ा एवं दाई सैयदना अली कदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब की 80 मिलाद मनाई

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token