Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

मिठाई के पैकेट में देते थे कर्मचारी अधिकारियो को पैसे : महाकाल मदिर में कर्मचारी ही दोषी या प्रशासक भी

उज्जैन || विश्व प्रसिद्द महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के नाम पर श्रद्धालु से रुपए ऐठने के मामले में महाकाल थाना पुलिस ने मंदिर के पूर्व कर्मचारियों को गिरफ्तार कर कोर्ट पेश किया था , दोनों ही आरोपी कोर्ट से दो दिन की पुलिस रिमांड पर है , ओर गुरुवार को दोनों ही आरोपी चोकसे और श्रीवास्तव की पुलिस रिमांड ख़त्म होने जा रही है |

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही आरोपी ने मंदिर में देश भर से आने वाले श्रद्धालुओ से रूपये ऐठने का काम किया है , मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ राजस्थान महाराष्ट्र असम सहित देश के कई राज्यों के श्रधालुओ के द्वारा कर्मचारियों के खातो में ऑनलाइन पैसा डाला है , पुलिस सूत्रों के अनुसार अभी तक प्रतिदिन लाखो रूपये खाते में आने की जानकारी लगी है | ये पैसा मंदिर आने वाले श्रद्धालु से अच्छे और VIP दर्शन करवाने के नाम  पर लिए जाते थे

पुलिस रिमांड में होंगे कई खुलासे

महाकाल थाना पुलिस ने दोनों ही आरोपी को मंदिर समिति की शिकायत पर गिरफ्तार किया था जिन्हें कोर्ट से दो दिन की रिमांड पर लिया गया है दोनों आरोपी से रिमांड के दोरान पुलिस को कई अहम जानकारी मिलने की सम्भावना है , मंदिर के और भी कई कर्मचारी इस खेल में शामिल है जिनके नाम भी सामने आ सकते है , रिमांड के दोरान जिन लोगो के नाम सामने आएँगे पुलिस उन्हें भी आरोपी बना सकती है |

पुलिस रिमांड पर ये दोनों कर्मचारी

मंदिर प्रशासक पर गिरेगी गाज

मंदिर में कर्मचारियों के द्वारा चलाए जा रहे इस स्कंडल में महाकाल मंदिर के वर्तमान और कई पूर्व प्रशासक भी शंका के घेरे में होने  चाहिए ,  मंदिर में चल रहा इतना बड़ा स्कंडल बगेर जिमेम्दारो के हस्तक्षेप के चलना संभव नहीं है  , वर्तमान प्रशासक  गणेश धाकड़ हो या पूर्व प्रशासक संदीप सोनी या फिर अन्य  सभी इस स्कंडल से अछूते नहीं हो सकते , हालाकि कुछ समय के लिए आईएस म्रणाल मीणा ने भी मंदिर की कमान संभाली थी लेकिन वह कुछ ही समय के लिए रहे  थे , ऐसे में मंदिर की स्थिति को वह समझ ही रहे थे , लेकिन संदीप सोनी और गणेश धाकड़ ने लम्बे समय तक मंदिर की व्यवस्था को देखा है |

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है की  किसी भी वक्त प्रदेश सरकार  गणेश धाकड़ को मंदिर प्रशासक के पद से  हटा सकती है , वही जरुरत पड़ने पर महाकाल थाना पुलिस मंदिर प्रशासक से भी पूछताछ  कर सकती है |

इतने समय से बने रहने के बाद भी इन्हें कर्मचारियों के द्वारा किये जा रहे क्कले कारनामो की जानकारी ना हो ऐसा संभव नहीं हो सकता है |

प्रशासन देगा आयकर विभाग को जानकरी

महाकाल मंदिर में दर्शन के नाम पर रूपये ऐठने के मामले में हाथ लगे दो कर्मचारियों के खातो में जिस तरह का ट्रांजेक्शन मिल रहा है  उक्त मामले में पुलिस और भी गहराई से जानकारी जुटा रही उक्त मामले को आयकर विभाग को सोंपे जाने की सम्भावना बनी हुई है जिला कलेक्टर और मंदिर समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया की मामले में पुलिस पूछताछ कर रही है जैसे ही पूछताछ पूरी होगी आगे की कार्यवाही को लेकर पुलिस के द्वारा कदम उठाया जाएगा अभी दोनों ही कर्मचारियों से जानकारी  जुटाई जा रही है |

 

मिठाई के पैकेट में लेता  एक जिम्मेदार पैसे

महाकाल मंदिर के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक जिम्मेदार अधिकारी तो कर्मचारियों से अपने हिस्से के पैसे मिठाई के पैकेट में लेता था , और उसके द्वारा कमाई पुत्र कर्मचारियों को पनाह दी  हुई थी | जिसके कारण कर्मचारियों के होशले बुलंदियों पर थे और खुल कर मंदिर में भ्रष्ट्राचार को बढ़ावा  दे रहे थे |

पूर्व में मंदिर की दान पेटी के  रूपये चुराने का मामला आया था

महाकाल मंदिर में कर्मचारियों की नियत पहली बार ख़राब नहीं हुई है इसके पहले भी महाकाल मंदिर समिति ने मंदिर की दान पेटी के रूपये गिनती करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था उस दोरान कुछ कर्मचारी नोटों की गिनती के दोरान गड्डी को जेब में रखते हुए नजर आए थे ये पूरी घटना मंदिर के कैमरों में कैद हुई थी |

यह फाइल फोटो है दान की गिनती का

किन्नरों से भी वसूली जाती है रकम

महाकाल लोक के बनने के बाद से महाकाल मंदिर में आने वाले श्रधालुओ की संख्या इतनी बढ़ गई की यह पर भिक्षा मांगने वाले किन्नरों की भी चांदी हो गई और इन्हें यह पर भिक्षा  मांगने की छुट भी मिल गई , दरअसल महाकाल लोक से होकर मंदिर को जाने वाले रास्ते पर आपको कई किन्नर नजर आ जाएँगे

महाकाल लोक में भिक्षा मांगते किन्नर

जो यह आने वाले श्रधालुओ से भिक्षा मांगने का काम करते है , मंदिर परिसर में खड़े होने की छुट इन्हें तत्कालीन प्रशासक के दोरान से मिली हुई है जिसके एवज में इनके द्वारा 5 हजार रूपये रोज दिए जाते है | उक्त मामले में एक किन्नर ने ही जानकारी उपलब्ध करवाते हुए बताया था की प्रशासक के नाम पर एक सख्स 05 हजार रूपये लेकर जाता है जो उन पर कार्यवाही नहीं होने और परिसर में भिक्षा मांगने में सहयोग करता  है |

इनका कहना .....

मंदिर के मामले में दो कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है पूछताछ पूरी हो जाए उसके बाद आगे की जो भी उचित  कार्यवाही होगी वह  पुलिस करेगी 

नीरज कुमार सिंह ...कलेक्टर एवं मंदिर समिति अध्यक्ष 

मंदिर में अमानत में खयानत मामले में मंदिर प्रबंध समिति की शिकायत के बाद दो आरोपी गिरफ्तार किये है दोनों ही मंदिर के कर्मचारी है और उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट पेश किया गया था जिनका दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है , उनसे मामले की पूछताछ जारी है 

नरेंद्र परिहार , थाना प्रभारी महाकाल थाना 

Related posts

फ्रांस में रुके 303भारतीय में से 276 भारत लोटे ,बचे 25 भारतीय भी लौटेंगे

jansamvadexpress

उज्जैन के माकड़ोंन क्षेत्र में वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने किया पथराव

jansamvadexpress

क्षेमा की एआई-कुशल ऐप से अब फसल बीमा खरीदना और भी आसान

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token