Jan Samvad Express Digital
Breaking News
अंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

शराब कम्पनी के ऑफिस में दिनदहाड़े लूट : हेलमेट पहनकर आए बदमाशो ने की 18 लाख की लूट

  • नागदा के प्रकाश नगर में हथियारबंद पांच बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया
  • दो बाइक पर सवार होकर आए बदमाशो ने 18 लाख 30 हजार रुपए की लूट की
  • जांच के लिए खुद डीआईजी पहुँचे
  • शराब कंपन्नी के ऑफिस शिवा फूड्स लिमिटेड में हुई वारदात

उज्जैन ||  मध्यप्रदेश के  उज्जैन जिले में  नागदा कसबे  में सुबह 11:30 बजे लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दरअसल यह घटना नागदा के प्रकाश नगर में एक शराब कंपनी के ऑफिस में हुई। प्रकाश नगर की गली नंबर 1 में शराब कंपनी शिवा फूड्स लिमिटेड का ऑफिस है। यहां रोजाना की तरह सुबह 11:30 बजे कर्मचारी राशि गिन रहे थे। इसी दौरान मुंह पर कपड़ा बांधकर पहुंचे पांच बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों के पास देसी कट्टा व अन्य हथियार भी थे। कुल 18 लाख 30 हजार रुपए की लूट होना सामने आई है। घटना की जानकारी लगते ही उज्जैन मुख्यालय से खुद डीआईजी नवनीत भसीन भी मौके पर पहुंचे। फरियादियों द्वारा दिए गए बयान के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही उज्जैन जिले की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

डीआईजी नवनीत भसीन ने बताया कि लूट करने वाले पांच बदमाशों में एक पूर्व कर्मचारी भी शामिल है । जिसने करीब 50 दिनों तक शिवा फूड्स लिमिटेड के ऑफिस में काम किया था। पिछले 8 अक्टूबर को इसे काम से निकाल दिया था। वारदात के समय कर्मचारियों ने इसे पहचान लिया है। एक पुलिस टीम आरोपी कर्मचारियों के घर भी भेजी गई है

खास बात तो यह है कि बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद ऑफिस में लगे सीसीटीवी की DVR  को भी निकाल कर ले गए। हालांकि क्षेत्र के अन्य सीसीटीवी में बाइक पर सवार बदमाश दिखाई दिए हैं। मामले में थाना नागदा पुलिस जांच कर रही है। एक फरियादी में यह भी बताया है कि आरोपी उसकी सोने की चेन भी लूटकर ले गए। डीआईजी नवनीत भसीन ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वारदात के अन्य पहलुओं का खुलासा होगा।

हेलमेट पहन कर आए थे बदमाश

नागदा के प्रकाश नगर की गली नंबर-1 में शिवा बाबा शराब कंपनी का ऑफिस है। बुधवार सुबह ऑफिस खुलते ही यहां दो स्पोर्ट्स बाइक पर 5 बदमाश पहुंचे। वे कंपनी के दफ्तर में घुसकर कैश और सोने की चेन लूट ले गए। बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था और सभी हथियार लिए हुए थे। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। इसमें बदमाश भागते हुए दिखाई दिए हैं।

 

Related posts

नगरीय विकास परियोजनाओं को विकसित भारत @2047 के लक्ष्य के अनुरूप किया जाए क्रियान्वित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उत्तरकाशी टनल हादसा अभी भी रेस्क्यू जारी 76 घंटे से 40 मजदूर फंसे :आज सेना की हैवी ड्रिलिंग मशीन लाई जाएगी

Jansamvad Express Digital

स्कूल के नए सत्र की शुरुवात : सांसद पहुंचे निरीक्षण करने मिली कई लापरवाही , बदहाल स्कूल ख़राब मध्यान भोजन

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page