Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

मोटर चोरी के आरोप में युवक को रस्सी से बांधकर पीटा

उज्जैन के पास खाचरौद के गांव बागेड़ी में ग्रामीणों ने मोटर चोरी के आरोप में युवक को रस्सी से बांधकर पीटा। इसका वीडियो सामने आया है। इसमें आरोपी के गले में रस्सी है। हाथ-पैर भी रस्सी से बंधे हुए हैं। लोग उसे घेरे हुए हैं। बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

गांव के शुभम शर्मा और विक्रम चंद्रवंशी ने बताया कि खेत में सिंचाई करने के लिए सबमर्सिबल पंप लेकर आए थे। इसे बागेड़ी नदी से पानी लेने के लिए लगाया था। रविवार शाम 7 बजे पानी देने के बाद मोटर बंद करने आया। सुबह 5 बजे मोटर और केबल गायब मिली।

मोटर चोरी होने पर गांव के ही कुलदीप कांछी पर शंका हुई। 5 तारीख की रात को बागेड़ी नदी से वही मोटर और केबल लेकर जाता हुआ दिख गया। इसके बाद डायल 100 पर फोन लगाकर पुलिस को बुलाया।

Related posts

श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई की बैठक हुई संपन्न : लगातार तीन बार अनुपस्थित होने पर सदस्य को किया जाएगा बाहर

jansamvadexpress

अभिनेता सैफ अली खान पर हमला : लीलावती अस्पताल में चल रहा उपचार

jansamvadexpress

उज्जैन से राजकोट जा रही यात्री बस पलटी 25 से अधिक यात्री घायल

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token