Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

राहुल गाँधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस का उत्साह : अस्पताल में भोजन वितरण कर मनाया जन्म दिवस

सेवा और संवेदनशीलता के साथ मनाया गया श्री राहुल गांधी जी का जन्मदिन एम्स अस्पताल, भोपाल के बाहर मरीजों और परिजनों को भोजन वितरण कर कांग्रेसजनों ने जताया जनसेवा का संकल्प

भोपाल || मध्यप्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओ में अपने जन नायक राहुल गाँधी के जन्म दिवस का उत्साह देखने को मिला प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने सेवा और संवेदनशीलता के साथ जन्म दिन मनाया है | प्रदेश की राजधानी  भोपाल में  स्थित एम्स अस्पताल परिसर के बाहर आज नेता विपक्ष राहुल गांधी  के जन्मदिवस को सेवा एवं न्याय दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों को भोजन वितरण कर सेवा भाव से यह दिन समर्पित किया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष  जीतू पटवारी, सांसद  अशोक सिंह, पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा, वरिष्ठ नेता चंद्रकांत दुबे, प्रवीण सक्सेना, अनोखी पटेल , राहुल राठौड़, सीताशरण सूर्यवंशी, अभिनव बरोलिया, आशुतोष चौकसे, राहुल राज, नवीन चौबे, धर्मेंद्र राय, रवि परमार, श्याम राजोरिया राकेश यादव, विजय गुप्ता, वात्स्यायन जैन, रजनी दुबे, विवेक त्रिपाठी, प्रकाश चौकसे, नितेश नेमा, सुजीत शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने इस अवसर पर कहा कि राहुल गांधी केवल एक राजनीतिक नेता नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और संवेदना की प्रतीक हैं। उनका जीवन प्रेरणा देता है कि राजनीति का असली मकसद आमजन की सेवा और वंचितों की आवाज़ बनना है। कांग्रेस पार्टी उन्हीं मूल्यों को आत्मसात कर रही है और आज का यह सेवा कार्य उसी का प्रमाण है।

भोजन वितरण के इस पुनीत कार्य में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी श्रद्धा और समर्पण से भाग लिया और जरूरतमंदों की सेवा में खुद को समर्पित किया। राहुल गांधी  के जन्मदिन को इस तरह सेवा के रूप में मनाना, कांग्रेस की उस सोच को दर्शाता है जिसमें सत्ता नहीं, बल्कि समाज का हित सर्वोपरि है।

Related posts

कश्मीर में 3 साल में सबसे बड़ा आतंकी हमला:कर्नल-मेजर और कश्मीर पुलिस के DSP शहीद, एक जवान लापता; सेना ने 2 दहशतगर्दों को मार गिराया

jansamvadexpress

META का NEW फार्मूला जल्द अब यूजर्स के अकाउंट्स को वेरिफाई करने के लिए SUBSCRIPTION सेवा शुरू करेगा META

jansamvadexpress

09 माह के बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स, पढ़िए पृथ्वी पर लौटने का सिलसिलेवार ब्योरा

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token