Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

होलकर साइंस कालेज में छात्रों का हंगामा : शिक्षको को बनाया बंधक , कलेक्टर आशीष सिंह ने दिए जाँच के आदेश

इंदौर ||  इंदौर के होलकर साइंस कॉलेज में सोमवार को छात्र नेताओं ने प्रिंसिपल समेत 150 से ज्यादा प्रोफेसर्स को 30 मिनट तक बंधक बनाए रखा। सभी को हॉल में बंद कर बाहर गेट पर लकड़ी फंसा दी ताकि कोई बाहर न आ सके।मेन स्विच ऑफ कर बिजली भी बंद कर दी

Indore News Student Leaders Hold 150 Professors Hostage at Holkar Science College Over Poster Removal
दरअसल, यह विवाद तब शुरू हुआ जब छात्र नेताओं ने कॉलेज परिसर में एक निजी कोचिंग द्वारा प्रायोजित होली मिलन समारोह के पोस्टर लगाए। प्रिंसिपल डॉ. अनामिका जैन ने बिना अनुमति के पोस्टर लगाए जाने की वजह से उन्हें हटवा दिया। इससे नाराज छात्र नेताओं ने प्रोफेसर्स को यशवंत हॉल में बंद कर दिया और गेट के बाहर नारेबाजी करने लगे। एक कर्मचारी किसी तरह हॉल की खिड़की से बाहर निकला और गेट खोलकर सभी को बाहर निकाला। इसके बाद प्रिंसिपल डॉ. अनामिका जैन ने कलेक्टर से मुलाकात की और पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा कारणों से इस आयोजन को मंजूरी नहीं दी गई थी। बिना अनुमति लगे पोस्टर हटवाने पर छात्र नेताओं ने बवाल खड़ा कर दिया। इस आयोजन को किसी “शर्मा कोचिंग” द्वारा स्पॉन्सर किया गया था।

एक कर्मचारी ने हॉल की खिड़की से बमुश्किल बाहर निकलकर गेट खोला। इसके बाद प्रिंसिपल डॉ. अनामिका जैन ने कलेक्टर से मुलाकात कर घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा कारणों से आयोजन की मंजूरी नहीं दी थी। बिना अनुमति लगे पोस्टर हटाए थे। किसी शर्मा कोचिंग को स्पॉन्सर बनाया गया था।

प्राचार्य कक्ष में भी किया हंगामा

कुछ दिन पहले कुछ छात्र नेता और एबीवीपी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने मैदान में 7 मार्च को होली सेलिब्रेशन की अनुमति मांगी थी। सोमवार को पूरे परिसर में शर्मा कोचिंग के सहयोग से आयोजन के पोस्टर लगा दिए गए। कॉलेज प्रशासन ने इन्हें हटवाया तो छात्र नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया।

प्रिंसिपल फैकल्टी की मीटिंग के लिए यशवंत हॉल गईं तो छात्र नेता वहां भी पहुंच गए। नारेबाजी करने लगे। प्रिंसिपल ने अंदर से दरवाजा बंद करा दिया तो छात्र नेताओं ने बाहर से गेट लगा दिया। छात्र नेताओं ने बाद में प्राचार्य कक्ष में भी हंगामा किया।

Related posts

नहीं रही वत्सला,मुख्यमंत्री ने जताया दुःख :पन्ना की शान थी वत्सला पन्ना टाइगर रिजर्व में शोक का माहौल,वत्सला का हुआ अंतिम संस्कार

फिल्म एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे महाकाल की शरण में:पति विक्की जैन के साथ भस्म आरती में शामिल हुई

हिमाचल पहुचे प्रधानमंत्री जनसभा को करेंगे संबोधित

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page