Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

26 फ़रवरी से उज्जैन में विक्रमोत्सव की शुरुवात : सीएम यादव और केन्द्रीय मंत्री शेख्कावत होंगे शामिल

उज्जैन || मध्यप्रदेश के  उज्जैन में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर 26 फरवरी को 125 दिन चलने वाले विक्रमोत्सव का आगाज होगा। दशहरा मैदान पर शाम 7 बजे से होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में पद्मश्री आनंदन शिवमणि, हंसराज रघुवंशी और शिवा-दल भोपाल की प्रस्तुति भी होगी।

महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक और एमपी के सीएम डॉ यादव के संक्रतिक सलाहकार  श्रीराम तिवारी ने बताया विक्रमोत्सव के तहत मध्यप्रदेश में सभी प्रमुख 51 महाशिवरात्रि मेलों का समारंभ, सिंहस्थ 2028 की रूपरेखा का लोकार्पण भी होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में पद्मश्री आनंदन शिवमणि एवं हंसराज रघुवंशी और शिवादल की सांगीतिक प्रस्तुति होगी। इसी दिन विक्रम व्यापार मेला, वस्त्रोद्योग, हाथकरघा उपकरणों की प्रदर्शनी, जनजातीय शिल्प, पारम्परिक व्यंजन एवं जनजातीय परंपरागत चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा।

विक्रम उत्सव, उज्जैन में मनाया जाने वाला एक समारोह हैयह समारोह सम्राट विक्रमादित्य के युग, भारत के उत्कर्ष, नवजागरण, और भारत विद्या पर केंद्रित रहता है. इस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, व्यापार मेला, और अन्य गतिविधियां आयोजित की जाती हैं. 

विक्रम उत्सव के बारे में ज़रूरी बातें:
  • विक्रम उत्सव में साहित्यिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम, ज्योतिर्विज्ञान, विचार गोष्ठियां, इतिहास और विज्ञान समागम होते हैं. 
  • इस समारोह में हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजन, वस्त्रोद्योग, हथकरघा उपकरणों की प्रदर्शनी होती है. 
  • इस समारोह में क्षेत्रीय, पौराणिक फ़िल्मों का महोत्सव और श्रीकृष्ण पर केंद्रित विशेष फ़िल्मों का प्रदर्शन होता है. 
  • इस समारोह में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होता है. 
  • इस समारोह में शोधपरक पुस्तकों, ग्रंथों का लोकार्पण और विक्रम पंचांग का प्रकाशन होता है. 
  • इस समारोह में सम्राट विक्रमादित्य अलंकरण समारोह भी आयोजित किया जाता है. 
विक्रम उत्सव का मकसद भारतीय परंपराओं को हर वर्ग तक पहुंचाना है. 

Related posts

करवा चौथ पर भगवान बाबा महाकाल को चंद्र अर्पित कर श्रृंगार

रूस का केंसर वेक्सिन पर रिसर्च सफल : साल 2025 में फ्री वेक्सिन लगाएगी पुतिन सरकार

Jansamvad Express Digital

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न। राष्ट्रीय पदाधिकारीयों का हुआ निर्वाचन

Leave a Comment