Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

फिल्म एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे महाकाल की शरण में:पति विक्की जैन के साथ भस्म आरती में शामिल हुई

उज्जैन ||  फिल्म एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे मंगलवार तड़के कारोबारी पति विक्की जैन के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। यहां दोनों ने भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। अंकिता और विक्की सुबह करीब 4 बजे मंदिर पहुंचे। दोनों ने नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल के दर्शन किए और पूरे समय भक्ति में लीन नजर आए। दर्शन के दौरान दोनों ने नंदी जी का पूजन किया और परंपरा के अनुसार उनके कान में अपनी मनोकामना भी कही। इसके बाद मंदिर की देहरी से जल अर्पित कर भगवान का आशीर्वाद लिया।अंकिता लोखंडे ने कहा कि वह इंदौर की रहने वाली हैं और बचपन में कई बार महाकाल मंदिर आई हैं, लेकिन भस्म आरती में पहली बार शामिल हुईं।

आज जो अनुभूति हुई, उसे शब्दों में बयान नहीं कर सकती। सोशल मीडिया पर आरती देखना और सामने बैठकर देखना बिल्कुल अलग अनुभव है। ऐसा लगता है जैसे महाकाल की उपस्थिति आपके सामने हो।

अंकिता ने मंदिर की व्यवस्थाओं की भी सराहना की और कहा कि यहां दर्शन की पूरी व्यवस्था बहुत अच्छी है।

 

Related posts

प्रसिद्ध पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण महाकाल मंदिर पँहुचे व भगवान का पूजन अर्चन किया.

Jansamvad Express Digital

अमिताभ के लिए महाकाल से प्रार्थना ,जल्द स्वस्थ होकर प्रशसंको के बिच लोटे बिग बी

Jansamvad Express Digital

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्म महोत्सव को लेकर संविधान धर्म जागरण यात्रा का आयोजन संपन्न

Leave a Comment