भोरासा निप्र नगर के शक्ति माता मंदिर परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें देवास जिले में विश्वा युवक केंद्र नई दिल्ली के सहयोग से नागेश्वर जन कल्याण संस्था मध्य प्रदेश तथा सहयोगी संस्था मध्यप्रदेश के तत्वाधान में आयोजित की गई जिसमें पॉलिथीन तथा प्लास्टिक से पर्यावरण तथा आसपास के वातावरण में होने वाले प्रभाव जोकि जीव जंतु पेड़ पौधों भूमि जल संरचनाओं आदि में दिखते प्रभाव को कम कैसे किया जाए तथा विकल्प के रूप में क्या किया जाए साथ ही वृक्षारोपण जड़ी बूटियां संरक्षण आदि विषयों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष संजय जोशी ने बालिकाओं को सशक्त बनने हेतु मार्गदर्शन भी दिया गया व संस्था के द्वारा चलाए जा रहे प्रशिक्षण में सर्टिफिकेट वितरण किए गए एव वृक्षारोपण कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष जय सिंह राणा, दुर्गा वाहिनी अध्यक्ष सारिका मूंदड़ा , वर्षा राठौर, हरि सिंह सिसोदिया बी ई पहलाद सिंह राठौड़,मेघा खत्री संस्थान से वंदना शर्मा दीपिका शर्मा, विशाल रेनिवाल, राहुल खत्री आदि मौजूद रहे व कार्यशाला में हिस्सा लिया देवास जिले के 452 गांव तक विश्व पर्यावरण प्रदूषण मुक्त का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया व संस्था जिले के हर गांव में इस प्रकार की ट्रेनिंग दे इसके लिए सभी ने संस्था से अनुरोध किया इस अवसर पर संस्था की मेघा खत्री ने सभी का आभार माना
