Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

भस्म आरती दर्शन:भगवान महाकाल का भांग, चंदन, ड्रायफ्रूट और आभूषण से देवी स्वरूप में श्रृंगार

उज्जैन ||  श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक और दूध,दही, घी,शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत पूजन किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया।

कपूर आरती के बाद भगवान महाकाल का भांग चन्दन ड्रायफ्रूट और आभूषण से देवी स्वरूप में श्रृंगार किया गया। श्रृंगार पूरा होने के बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्मी रमाई गई। भगवान महाकाल को भस्म अर्पित करने के पश्चात शेषनाग का रजत मुकुट रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की। गुलाब के सुगंधित पुष्प धारण किये भगवान महाकाल ने।

फल और मिष्ठान का भोग लगाया भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। मान्यता है की भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते है।

Related posts

इंदौर में एस आई की पिटाई : उज्जैन में नशे में ड्यूटी कर रहा आरक्षक निलंबित

जयपुर-अजमेर हाईवे पर दूदू के पास कल रात करीब 11 बजे एक ट्रक से टक्कर के बाद एलपीजी सिलेंडर ले जा रहे ट्रक में आग लग गई।

राहुल गाँधी के आगे झुकी मोदी सरकार : केन्द्रीय केबिनेट में हुआ ये बड़ा फैसला

Leave a Comment