Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

उज्जैन में दो जगह 101 फीट के रावण का दहन:पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर की झलक, ब्रह्मोस मिसाइल से होगा रावण का दहन

उज्जैन || उज्जैन के दशहरा मैदान पर इस बार रावण दहन के आयोजन में पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर की झलक देखने को मिलेगी। 101 फीट रावण का वध भी ब्रह्मोस मिसाइल से होगा। रावण के हाथ में बड़ी AK-47 गन दिखाई देगी और रावण का स्वरूप आतंकवादी की तरह होगा।

दशहरा महोत्सव के बारे में आयोजन सामिति के प्रमुख शिवा खत्री ने बताया कि 2 अक्टूबर गुरुवार की शाम को आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम में इस बार रावण के स्वरूप को पहलगाम की दर्दनाक घटना को मद्देनजर रखते हुए बनाया गया है। रावण की आतंकी शैली का यह पुतला प्रमुख आकर्षण का केन्द्र रहेगा।

रावण को उज्जैन के कलाकार रामलखन और उनकी 8 सदस्य टीम ने मिलकर करीब 20 दिन में बनाया है। खास बात ये की रतलाम का रावण भी उज्जैन में ही बना है। प्रतिवर्ष की तरह आतिशबाजी के कलाकार देवास के रशीद खान, ग्वालियर के सीताराम एवं अन्य स्थानों के कलाकारों द्वारा की जाएगी।

शाम 7 बजे मुख्य आयोजन शुरू होगा। कार्यक्रम प्रमुख ओमप्रकाश खत्री ने बताया कि संभागायुक्त आशीष सिंह एवं जिलाधीश रोशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा द्वारा भव्य आतिशबाजी का शुभारंभ किया जाएगा।

Related posts

1 करोड़ 31 लाख रुपए के नोटों से भगवान शिव और मंदिर को सजाया गया

Jansamvad Express Digital

अमित शाह 12 सितम्बर को रहेंगे छत्तीसगढ़ दौरे पर

Jansamvad Express Digital

बीच बाजार युवक की हत्या : हिस्ट्रीशीटर बदमाश पर पीछे से आकर तीन लोगो ने चाक़ू से हमला कर हत्या की

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment